शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को मिली बड़ी राहत, 150 करोड़ के स्कैम मामले में PMLA कोर्ट ने दी जमानत

Shilpa Shetty Husband Raj Kundra Bail: शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को बड़ी राहत मिली है. जानते हैं किस केस में बिजनेसमैन को PMLA कोर्ट ने जमानत दी है.

Shilpa Shetty Husband Raj Kundra Bail: शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को बड़ी राहत मिली है. जानते हैं किस केस में बिजनेसमैन को PMLA कोर्ट ने जमानत दी है.

author-image
Sezal Chand Thakur
New Update
Raj-Shilpa

Raj-Shilpa Photograph: (Social Media)

Shilpa Shetty Husband Raj Kundra Bail: शिल्पा शेट्टी के पति और फेमस बिजनेसमैन राज कुंद्रा को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. खबर है कि राज को मुंबई की स्पेशल पीएमएलए (PMLA) कोर्ट ने 150 करोड़ के स्कैम मामले में जमानत दे दी है. राज पिछले काफी समय से इस मामले को लेकर कोर्ट के चक्कर काट रहे थे, अब फाइनली उन्हें राहत मिली है. चलिए जानते हैं, क्या है ये पूरा मामला.

Advertisment

क्या है पूरा मामला?

ये पूरा मामला 150 करोड़ के बिटकॉइन स्कैम से जुड़ा है. दरअसल, साल 2018 में पुणे के निगडी और नांदेड़ पुलिस स्टेशन में राज के खिलाफ  FIR दर्ज की गई थी, जिसमें 'वेरिएबल टेक प्राइवेट लिमिटेड' और 'गैनबिटकॉइन' के प्रमोटर अमित भारद्वाज ने निवेशकों को बिटकॉइन माइनिंग के नाम पर भारी रिटर्न का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी की थी. इसी मामले में राज कुंद्रा का भी नाम आया था. ED ने आरोप लगाया था कि राज को अमित भारद्वाज से 285 बिटकॉइन मिले थे, जिनकी वैल्यू लगभग 150.47 करोड़ रुपये आंकी गई.

राज कुंद्रा ने क्या कहा?

कोर्ट के बाहर राज कुंद्रा बेहद ही खुश नजर आए. उन्होंने मीडिया से कहा- 'मैंने कुछ किया ही नहीं था. वाहेगुरू की महर है, सब कुछ ठीक है.' वहीं, जब केस को हाईकोर्ट में चैलेंज करने का सवाल किया गया तो राज ने कहा कि इसकी जरूरत नहीं है. वहीं, बता दें कि राज को जमानत की  हैं कि उन्हें 1 लाख की जमानत देनी होगी और वे कोर्ट की इजाजत लेने के बाद ही विदेश जा सकेंगे.

ये भी पढ़ें- अमेरिकी नंबर से मैसेज, 10 करोड़ की मांग; रणवीर सिंह धमकी मामले में पुलिस ने किए कई बड़े खुलासे

shilpa shetty Raj Kundra
Advertisment