/newsnation/media/media_files/2026/02/20/ranveer-singh-2-2026-02-20-10-05-08.jpg)
Ranveer Singh Photograph: (Ranveer Singh (Instagram))
Ranveer Singh Threat Case Update: बॉलीवुड इंडस्ट्री में सेलेब्स को धमकी मिलना आज के समय में काफी देखा जा रहा है. सलमान खान, कपिल शर्मा, रोहित शेट्टी के बाद हाल ही में रणवीर सिंह को भी धमकी मिली थी. जिसकी जिम्मेदारी बिश्नोई गैंग के एक सदस्य ने ली थी. इस बीच अब इस मामले को लेकर पुलिस ने कई बड़े खुलासे किए हैं. चलिए जानते हैं, इस बारे में-
अमेरिकी नंबर से दी गई थी धमकी
मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच में पता चला है कि रणवीर सिंह को जो धमकी भरा वॉयस नोट आया था, वो वीपीएन का इस्तेमाल करके विदेश से भेजा गया था. क्राइम ब्रांच की जांच में पुष्टि हुई है कि वॉयस नोट में हैरी बॉक्सर की आवाज है, जो अमेरिकी नंबर से भेजा गया था. ऐसे में पुलिस अमेरिकी एजेंसियों से संपर्क कर रही है. वहीं, बता दें कि अभी तक पुलिस ने इस मामले में कोई एआईआर दर्ज नहीं की है. हालांकि प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई है.
रणवीर सिंह के मैनेजर को भेजा था वाइस नोट
बता दें कि, रणवीर सिंह के मैनेजर को 10 फरवरी को धमकी वाला पहला वॉयस नोट भेजा गया था. हैरी बॉक्सर ने धमकी देते हुए कहा था अगर उसे पैसे नहीं दिए गए तो वह रणवीर सिंह के पूरे स्टाफ को खत्म कर देगा. उसने 10 करोड़ रुपये की मांग की थी. गैंगस्टर ने अपनी पहचान छिपाने के लिए VPN का सहारा लिया था. हालांकि, बाद में पुलिस के सूत्रों ने कंफर्म किया कि यह आवाज हैरी बॉक्सर की ही है.
ये भी पढ़ें- Toxic Teaser: टॉक्सिक के टीजर ने मचाया तहलका, रॉ और इंटेंस लुक में छाए यश
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us