/newsnation/media/media_files/2026/02/01/shahid-kapoor-o-romeo-shanaya-kapoor-tu-yaa-main-taapsee-pannu-assi-bhabiji-ghar-par-hain-film-clash-2026-02-01-17-24-01.jpg)
February Release 2026
February Release 2026: फरवरी का महीना फिल्मी शौकीनों के लिए इस बार खास रहने वाला है. इस पूरे महीने सिनेमाघरों में फिल्मों की जबरदस्त भीड़ देखने को मिलेगी. एक के बाद एक बड़ी और छोटी फिल्में थिएटर में दस्तक देने वाली हैं. जिनमें रोमांस, एक्शन थ्रिलर, क्राइम और कॉमेडी का पूरा मसाला मौजूद है. बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों की आमने-सामने की टक्कर भी दर्शकों को खूब एंटरटेन करने वाली है. फरवरी की शुरुआत से लेकर महीने के आखिरी हफ्ते तक सिनेमाघरों में रौनक बनी रहेगी और दर्शकों के पास फिल्म चुनने के लिए कई ऑप्शन होंगे.
'ओ रोमियो'
शाहिद कपूर की फिल्म 'ओ रोमियो' (O Romeo) जो 13 फरवरी 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस रोमांटिक एक्शन थ्रिलर में शाहिद के सतह तृप्ति डिमरी नजर आएंगी.
'तू या मैं'
'ओ रोमियो' के दिन शनाया कपूर की फिल्म 'तू या मैं' (Tu Yaa Main) भी थिएटर में रिलीज होगी. जिसमें वो अवनी शाह के किरदार में दिखेंगी.
'वध 2'
6 फरवरी 2026 को भी बॉक्स ऑफिस पर भिड़ंत देखने को मिलेगी जब संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की क्राइम ड्रामा फिल्म 'वध 2' (Vadh 2) सिनेमाघरों में आएगी.
'भाबीजी घर पर हैं फन ऑन द रन’
'भाबीजी घर पर हैं फन ऑन द रन’ 6 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. आपको बता दें ये कॉमेडी फिल्म 'वध 2' के रिलीज दिन ही रिलीज होने वाली है.
'अस्सी'
तापसी पन्नू की फिल्म 'अस्सी' 20 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी जिसमें वो एक वकील की भूमिका निभाती नजर आएंगी.
'दो दीवाने शहर में'
रोमांस पसंद करने वालों के लिए मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म 'दो दीवाने शहर में' भी थिएटर में आएगी. इस फिल्म की टक्कर तापसी की फिल्म ‘अस्सी’ से होगी.
ये भी पढ़ें: काम के लिए तरस रहीं 70 साल की ये हीरोइन, ‘रंभा हो’ डांस वायरल होने के बाद, बोलीं- 'एक मिनट का रोल भी करूंगी'
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us