काम के लिए तरस रहीं 70 साल की ये हीरोइन, ‘रंभा हो’ डांस वायरल होने के बाद, बोलीं- 'एक मिनट का रोल भी करूंगी'

Actress Kalpana Iyer: इस समय सोशल मीडिया पर 'रंभा हो' गाना तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें कल्पना अय्यर ने डांस किया था. ऐसे में अब 70 साल की उम्र में उन्होंने फिल्मों में आने की इच्छा जाहिर की हैं.

Actress Kalpana Iyer: इस समय सोशल मीडिया पर 'रंभा हो' गाना तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें कल्पना अय्यर ने डांस किया था. ऐसे में अब 70 साल की उम्र में उन्होंने फिल्मों में आने की इच्छा जाहिर की हैं.

author-image
Uma Sharma
New Update
Actress Kalpana Iyer

Kalpana iyer

Actress Kalpana Iyer: इन दिनों सोशल मीडिया पर 1981 की फिल्म ‘अरमान’ का मशहूर गाना ‘रंभा हो हो’ जमकर वायरल हो रहा है. लोग इस गाने पर रील्स और वीडियो बना रहे हैं. इस गाने पर कभी एक्ट्रेस कल्पना अय्यर ने डांस किया था और अब करीब चार दशक बाद यह गाना एक बार फिर चर्चा में है. इतना ही नहीं, हाल ही में डायरेक्टर आदित्य धर ने अपनी फिल्म ‘धुरंधर’ में इस गाने का इस्तेमाल किया, जिसके बाद यह ट्रेंड में आ गया. इसके बाद एक शादी इवेंट में कल्पना अय्यर का इसी गाने पर डांस करते हुए वीडियो सामने आया, जिसने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी.

Advertisment

वायरल होने पर क्या बोलीं कल्पना अय्यर?

वहीं वायरल होने के बाद कल्पना अय्यर ने इंडिया टुडे से बातचीत में कहा कि उन्हें इस वायरल ट्रेंड की बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी. उन्होंने कहा, “मैं अपने दोस्त के बेटे की शादी में गई थी. डांस बिल्कुल अचानक हुआ. मैंने यूं ही वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया और कुछ ही घंटों में वो हर जगह वायरल हो गया. मैं हैरान हूं, लेकिन इतना प्यार मिलने के लिए दिल से आभारी भी हूं."

नहीं थी ‘धुरंधर’ में गाने के इस्तेमाल की जानकारी

कल्पना ने बताया कि उन्होंने अब तक ‘धुरंधर’ फिल्म नहीं देखी है और उन्हें इस बात की जानकारी भी नहीं थी कि उनका गाना फिल्म में इस्तेमाल हुआ है. उन्होंने कहा, “कई लोगों ने मुझे बताया. जिन दोस्तों ने फिल्म देखी, उन्होंने क्लिप भेजी और कहा- देखिए, आपका गाना फिर से बज रहा है.” उन्होंने गाने को दोबारा लोकप्रिय बनाने के लिए डायरेक्टर आदित्य धर का धन्यवाद भी किया.

“ये किसी दैवीय घटना से कम नहीं”

अपने गाने की वापसी पर भावुक होते हुए कल्पना ने कहा, “अगर कोई फिल्म किसी पुराने गाने को दोबारा जिंदा कर दे और आज की पीढ़ी उसे गुनगुनाए, तो यह किसी दैवीय घटना से कम नहीं है. 70 साल की उम्र में अपने गाने को दोबारा वायरल होते देखना किसने सोचा होगा?”

फिल्मों में वापसी के लिए तैयार कल्पना

कल्पना अय्यर का मानना है कि यह नई लोकप्रियता उनके लिए नए अवसर लेकर आएगी. उन्होंने कहा कि वह आज भी काम करना चाहती हैं और सही रोल मिलने पर जरूर वापसी करेंगी. उन्होंने बताया, “मैंने कभी यह नहीं कहा कि मुझे काम नहीं करना. मैंने सिर्फ उम्र के हिसाब से रोल मांगे हैं. इस उम्र में शॉर्ट कपड़ों वाले रोल अच्छे नहीं लगते. बड़े रोल नहीं चाहिए, लेकिन उम्र के मुताबिक अगर 1 मिनट का रोल भी होगा तो मैं उसे भी खुशी-खुशी करूंगी.”

27 साल पहले पर्दे पर दिखीं थीं एक्ट्रेस

कल्पना अय्यर आखिरी बार 1999 में रिलीज हुई फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ में वैंप के किरदार में नजर आई थीं. इसके बाद उन्हें फिल्म ऑफर्स मिलना लगभग बंद हो गए.

ये भी पढ़ें: 'अगली गोली छाती पर लगेगी', लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुईं फायरिंग की जिम्मेदारी

Kalpana Iyer
Advertisment