/newsnation/media/media_files/2026/02/01/lawrence-bishnoi-2026-02-01-15-02-58.jpg)
Lawrence Bishnoi Rohit Shetty
Rohit Shetty house firing Case Update: मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड डायरेक्टर-प्रोड्यूसर रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना से एक बार फिर सनसनी फैल गई है. देर रात अज्ञात हमलावरों ने उनके घर के बाहर 5 राउंड फायरिंग की. जिसे बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है. पुलिस ने रोहित शेट्टी का बयान भी दर्ज कर लिया है. इस बीच मामले में बड़ा अपडेट आया है. वो ये कि इस गोलीबारी की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है.
देर रात हुई वारदात
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह घटना बीती रात करीब 12:45 बजे की है. हमलावर बाइक से जुहू पहुंचे, कुछ दूरी पर बाइक खड़ी की और ‘शेट्टी टावर’ के पहले फ्लोर की ओर गोलियां चलाईं. जिस जगह पर फायरिंग हुई, वह रोहित शेट्टी के घर का जिम एरिया बताया जा रहा है. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.
लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी
वहीं सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट के जरिए लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस फायरिंग की जिम्मेदारी ली है. जी हां, 'इंडिया टुडे' के पोस्ट के स्क्रीनशॉट के अनुसार, इसमें लिखा है, 'सभी भाइयों को आज जो ये मुंबई में (शेट्टी टावर) फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर पर जो ये फायरिंग हुई है, उसकी जिम्मेदारी शुभम लोनकर, आरजू बिश्नोई, हरि बॉक्सर, हरमन संधू हम लेते हैं. हमने इसको बहुत बार मैसेज लगाया कि हमारे काम में दखल ना दे, लेकिन इसको समझ में नहीं आया. इसको ये छोटा सा ट्रेलर दिया है. इसको अगर आगे फिर हमारी बात नहीं समझी और हमारी बात नहीं मानी तो अब घर के बाहर नहीं, अंदर इसके बेडरूम में गोली चलेगी, इसकी छाती पर.'
/filters:format(webp)/newsnation/media/media_files/2026/02/01/rohit-shetty-2026-02-01-15-27-35.jpg)
बॉलीवुड को दी गई धमकी
इसी पोस्ट में बॉलीवुड इंडस्ट्री को भी चेतावनी दी गई है. मैसेज में दावा किया गया है कि जिन लोगों से पहले संपर्क किया गया था, वो समय रहते “लाइन पर आ जाएं”, वरना अंजाम और भी बुरा हो सकता है. पोस्ट के लास्ट में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेकर धमकी दोहराई गई है.
पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं
गौरतलब है कि साल 2024 में एक्टर सलमान खान के बांद्रा स्थित ‘गैलेक्सी अपार्टमेंट’ के बाहर भी फायरिंग की घटना हुई थी, जिसका संबंध लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जोड़ा गया था. इसके बाद सलमान खान की सुरक्षा बढ़ाकर Y-प्लस कैटेगरी कर दी गई थी. हाल ही में एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर के बाहर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी भी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली थी.
ये भी पढ़ें: O Romeo एक्टर शाहिद कपूर ने की बॉलीवुड के बदलते दौर पर खुलकर बात, बोले- 'अब अच्छी फिल्में नहीं बन रही'
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us