O Romeo एक्टर शाहिद कपूर ने की बॉलीवुड के बदलते दौर पर खुलकर बात, बोले- 'अब अच्छी फिल्में नहीं बन रही'

O Romeo Shahid Kapoor: शाहिद कपूर ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बॉलीवुड में आ रहे बदलावों और इंडस्ट्री की मार्केटिंग को लेकर खुलकर अपनी राय रखी है.

O Romeo Shahid Kapoor: शाहिद कपूर ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बॉलीवुड में आ रहे बदलावों और इंडस्ट्री की मार्केटिंग को लेकर खुलकर अपनी राय रखी है.

author-image
Uma Sharma
New Update
Shahid Kapoor

Shahid Kapoor

O Romeo Shahid Kapoor: शाहिद कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ओ रोमियो’ को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं. फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त शाहिद इस बार पहली बार तृप्ति डिमरी के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे. जी हां, फिल्म रिलीज से पहले ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है. इसी बीच शाहिद कपूर ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बॉलीवुड में आ रहे बदलावों और इंडस्ट्री की मार्केटिंग को लेकर खुलकर अपनी राय रखी है. तो चलिए आपको बताते हैं उन्होंने इस बारे में क्या कुछ कहा? 

Advertisment

बॉलीवुड में हो रहे बदलावों पर बोले शाहिद

शाहिद कपूर ने हाल ही में प्रखर गुप्ता के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान बॉलीवुड के मौजूदा हालात पर बात की. एक्टर ने कहा कि आज के समय में दर्शकों का ध्यान खींचकर रखना बॉलीवुड के लिए एक बड़ी चुनौती बन चुका है. उन्होंने कहा कि अब दर्शकों का फोकस लंबे समय तक किसी एक चीज पर नहीं टिकता, क्योंकि उन्हें लगातार कुछ नया और अलग चाहिए.

“ऑडियंस एक जैसी फिल्मों से बोर हो चुकी है”

शाहिद कपूर ने आगे कहा, “बॉलीवुड में अब वैसी अच्छी फिल्में नहीं बन रहीं, जैसी बननी चाहिए. इसी वजह से दर्शक भी अपना सब्र खो रहे हैं. बात ये नहीं है कि लोग फिल्में देखना नहीं चाहते, बल्कि हम उन्हें वो मसाला और कंटेंट नहीं दे पा रहे हैं जिसकी उन्हें तलाश है. एक जैसी फिल्मों से ऑडियंस बोर हो चुकी है.”

इंडस्ट्री की मार्केटिंग पर भी रखी राय

इसके साथ ही मार्केटिंग के मुद्दे पर बात करते हुए शाहिद कपूर ने कहा कि मंच पर सैकड़ों लोगों से मिलने वाला प्यार और तालियां बेहद खास होती हैं, लेकिन जब उसमें बनावट और नकलीपन शामिल हो जाता है, तो वो एहसास पहले जैसा नहीं रहता. उन्होंने कहा, “मार्केटिंग सबको करनी पड़ती है, लेकिन सवाल ये है कि कितनी मार्केटिंग सही है और कब वो हद पार कर जाती है. ये इंसान की सोच और उसकी नैतिकता पर निर्भर करता है.”

कब रिलीज होगी ‘ओ रोमियो’?

शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी के अलावा नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, विक्रांत मैसी, तमन्ना भाटिया, फरीदा जलाल और दिशा पाटनी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.

ये भी पढ़ें: मां की वजह से टुटा पवन सिंह और ज्योति सिंह का बसा-बसाया घर? सोशल मीडिया पोस्ट ने खोली पोल

Shahid Kapoor O Romeo
Advertisment