/newsnation/media/media_files/2026/02/12/sarla-2026-02-12-13-39-15.jpg)
Sarla Maheshwari Photograph: (Social Media/Doordarshan)
Sarla Maheshwari Death: पत्रकारिता जगत से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आई है. दूरदर्शन की जानी-मानी न्यूज एंकर रहीं सरला माहेश्वरी का निधन हो गया है. उनके निधन की खबर से शोक की लहर दौड़ गई है और इसे टीवी पत्रकारिता के गोल्डन एरा का अंत कहा जा रहा है. उनके निधन की जानकारी ऑल इंडिया महिला कॉन्ग्रेस ने एक्स पर पोस्ट कर दी. जिसमें लिखा गया कि सरला की विश्वसनीयता और शालीनता आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणा रहेगी.
80-90 के दशक में थीं मशहूर
दूरदर्शन की सुप्रसिद्ध न्यूज़ रीडर सरला माहेश्वरी जी का निधन टीवी पत्रकारिता के एक स्वर्णिम युग का अंत है।
— All India Mahila Congress (@MahilaCongress) February 12, 2026
उनकी विश्वसनीयता और शालीनता आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणा रहेगी।
ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।
भावपूर्ण श्रद्धांजलि 🙏 pic.twitter.com/8n9QlyhTOI
सरला माहेश्वरी (Sarla Maheshwari ) 1980 और 1990 के दशक में पत्रकारिता के लिए काफी मशहूर थी. लोग उन्हें सुनना पसंद करते थे. उस समय वो उपनी शांत आवाज, संतुलित तरीके से बात करने, सादगी और शानदार तरीके से खबरों को पेश करने के लिए मशहूर थीं. उन्होंने साल 2005 तक दूरदर्शन (Doordarshan) में न्यूज एंकर के तौर पर काम किया था. ऐसे में हम कह सकते हैं कि उन्होंने ब्लैक-एंड-व्हाइट से कलर टेलीविजन में बदलाव देखा.
कब होगा अंतिम संस्कार?
The passing of a gentle era of Doordarshan News. I remember my sister and me, looking forward to her reading of the Hindi news. pic.twitter.com/WmkrK6Dtd4
— SANJAY HEGDE (@sanjayuvacha) February 12, 2026
सरला महेश्वरी के परिवार की ओर से उनकी भाई ने एक पोस्ट के जरिए अंतिम संस्कार की जानकारी दी. इसके मुताबिक 12 फरवरी को शाम 4 बजे निगम बोध घाट, दिल्ली में होगा. वहीं, उनके भाई ने अपनी बहन को याद किया कि कैसे वो और उनकी बहन उन्हें न्यूज पढ़ते देखना का इंतजार किया करते थे.
ये भी पढ़ें- Sreeleela से पहले ये सेलेब्स भी हासिल कर चुके हैं MBBS की डिग्री, एक तो थीं हॉट मॉडल
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us