कौन था मोहम्मद गजनवी? जिसने 17 बार लूटा था सोमनाथ मंदिर, अब भंसाली की फिल्म में दिखेगा इतिहास

Jai Somnath Real Story: संजय लीला भंसाली 'जय सोमनाथ' फिल्म लेकर आ रहे हैं, जिसमें सोमनाथ मंदिर में हुई लूट के बारे में दिखाया जाएगा, जो मोहम्मद गजनवी ने की थी.

Jai Somnath Real Story: संजय लीला भंसाली 'जय सोमनाथ' फिल्म लेकर आ रहे हैं, जिसमें सोमनाथ मंदिर में हुई लूट के बारे में दिखाया जाएगा, जो मोहम्मद गजनवी ने की थी.

author-image
Sezal Chand Thakur
New Update
Muhammad of Ghazni

Muhammad of Ghazni-Jai Somnath Photograph: (Wikipedia-Instagram)

Jai Somnath Real Story: संजय लीला भंसाली, एक बार फिर से भारत के इतिहास को बड़े पर्दे पर लेकर आने वाले हैं. इस बार फिल्म कोई लव स्टोरी या युद्ध पर नहीं, बल्कि सनातन धर्म पर हुए प्रहार और आस्था को बचाने वाले लोगों पर दिखाई जाएगी. इस फिल्म का नाम है  'जय सोमनाथ', जिसकी हाल ही में पहली झलक शेयर की गई है. फिल्म में सोमनाथ मंदिर में हुई लूट के बारे में दिखाया जाएगा, जो  मोहम्मद गजनवी ने की थी. तो चलिए जानते है क्या था सोमनाथ मंदिर से जुड़ा ये इतिहास?

Advertisment

कौन था मोहम्मद गजनवी?

मोहम्मद गजनवी  (Muhammad Ghaznavi) अफगानिस्तान के गजनी साम्राज्य का एक तुर्क शासक था, जिसने 998 से 1030 ई. तक शासन किया था.  1001 ई. में उसकी नजर भारत पर पड़ी और धन-संपत्ति को लूटने के उद्देश्य से उसने  गुजरात के सोमनाथ मंदिर को निशाना बनाया. गजनवी ने मंदिर के शाही खजाने को खाली कर दिया था. गजनवी यहीं नहीं रुका, उसने मंदिर को नुकसान पहुंचाया और शिवलिंग को खंडित करने की कोशिश की. 

बड़े पर्दे पर दिखाएंगे इतिहास

वहीं, अब सोमनाथ मंदिर में हुई इस लूट और मोहम्मद गजनवी की कहानी को संजय लीला भंसाली बड़े पर्दे पर लेकर आ रहे हैं.  फिल्म भंसाली प्रोडक्शंस और माया मूवीज के बैनर तले बन रही है और फिल्म के डायरेक्टर और लेखक केतन मेहता हैं. ये फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी. हालांकि रिलीज डेट सामने नहीं आई है साथ ही फिल्म की कास्ट से भी अभी पर्दा नहीं हटा है.

ये भी पढ़ें- Toxic: पोस्टपोन हो सकती है यश की 'टॉक्सिक', क्या 'धुरंधर' बनी वजह, जानें असली सच्चाई?

Muhammad of Ghazni Jai Somnath
Advertisment