/newsnation/media/media_files/2025/12/27/salman-khan-on-birthday-at-panvel-farmhouse-riding-cycle-2025-12-27-22-50-56.jpg)
Salman Khan Photograph: (instantbollywood)
Salman Khan On Cycle: जब किसी सुपरस्टार का जन्मदिन आता है तो आमतौर पर केक, पार्टी और भीड़भाड़ वाली तस्वीरें देखने को मिलती हैं, लेकिन सलमान खान ने अपना बर्थडे एकदम अलग तरीके से मनाया. एक्टर के जन्मदिन पर जो तस्वीरें सामने आईं, उनमें भाईजान किसी पार्टी में नहीं बल्कि साइकिल चलाते नजर आ रहे हैं. पनवेल स्थित अपने फॉर्महॉउस पर सलमान ने अपने खास दिन को शांति और सादगी के साथ मनाया, और यही बात फैंस को सबसे ज्यादा पसंद आ रही है.
सलमान खान की फोटो वीडियो वायरल
इन वायरल फोटोज ने सलमान खान की फिटनेस और लाइफस्टाइल को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है. खुले माहौल में साइकिलिंग करते हुए भाईजान का एनर्जेटिक अंदाज देखकर फैंस हैरान हैं. इससे पहले भी उन्हें मुंबई की सड़कों पर साइकिल चलाते देखा गया है, लेकिन जन्मदिन के मौके पर सामने आई ये तस्वीरें कुछ खास है. लूज टी-शर्ट और डेनिम जीन्स में सलमान बेहद कैजुअल और रिलैक्स्ड दिखे. पैपराजी ने उन्हें अपने कैमरों में कैद किया. वहीं सलमान खान सुरक्षा के लिए टाइट सिक्योरिटी भी साथ नजर आई.
सलामन खान का वर्कफ्रंट
सलमान खान ने 27 दिसंबर यानी अपने बर्थडे के मौके पर फैंस को एक खास तोहफा दिया. जी हां, भाईजान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' का टीजर रिलीज हुआ है. इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई. टीजर के साथ फिल्म की रिलीज डेट भी पक्की हो गई है. बता दें, ये फिल्म 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
ये भी पढ़ें: Salman Khan की 'बैटल ऑफ गलवान' का शानदार टीजर जारी, भाईजान ने फैंस को बर्थडे पर दिया तोहफा
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us