Salman Khan की 'बैटल ऑफ गलवान' का शानदार टीजर जारी, भाईजान ने फैंस को बर्थडे पर दिया तोहफा

Salman Khan Film Battle Of Galwan Teaser Out: सलमान खान ने अपने 60वें जन्मदिन पर अपनी फिल्म बैटल ऑफ गलवान का टीजर जारी किया है. तो चलिए बताते हैं पूरी डिटेल.

Salman Khan Film Battle Of Galwan Teaser Out: सलमान खान ने अपने 60वें जन्मदिन पर अपनी फिल्म बैटल ऑफ गलवान का टीजर जारी किया है. तो चलिए बताते हैं पूरी डिटेल.

author-image
Khushi Samarjeet Giri
New Update
battle of galwan teaser Unveils on salman khan birthday

Photograph: (Salman Khan Films)

Salman Khan Film Battle Of Galwan Teaser Out: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने अपने 60वें जन्मदिन पर भारत के सैनिकों को सम्मान देते हुए अपनी वॉर ड्रामा फिल्म बैटल ऑफ गलवान का पहला दमदार लुक जारी किया है. जहां इस खास मौके पर फैंस सुबह से ही सोशल मीडिया पर भाईजान को बधाइयों दे रहे थे. वहीं सलमान ने खुद फैंस को ऐसा तोहफा दे दिया, जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी. जी हां, भाईजान ने अपने बर्थडे पर उन्होंने 'बैटल ऑफ गलवान' का टीजर रिलीज कर किया. 

Advertisment

बैटल ऑफ गलवान का टीजर हुआ जारी 

टीजर में देखा जा रहा है बर्फ से ढकी गलवान घाटी, सन्नाटा और सलामन की दमदार आवाज सीधे दिल तक पहुंचती है. सलमान खान ये अलग अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है. वहीं, टीजर के आखिरी में भाईजान का डायलॉग, 'मौत से मत डरो, मौत तो आना है' फिल्म की कहानी की गंभीरता को बताती है. बैटल ऑफ गलवान को अपूर्वा लाखिया ने डायरेक्ट किया है. वहीं सलामन खान इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं. साल 2026 रिलीज होने वाली ये फिल्म फैंस के लिए ये बेहद खास होने वाली है. 

ये भी पढ़ें: Salman Khan की 'बैटल ऑफ गलवान' का शानदार टीजर जारी, भाईजान ने फैंस को बर्थडे पर दिया तोहफा

Salman Khan
Advertisment