सलमान खान के पिता सलीम की अचानक बिगड़ी तबीयत, मायूस चेहरा लिए अस्पताल पहुंचे एक्टर

Salim Khan Hospitalised: सलमान खान के पिता सलीम खान को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सलमान खान पिता से मिलने हॉस्पिटल पहुंचे हैं.

Salim Khan Hospitalised: सलमान खान के पिता सलीम खान को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सलमान खान पिता से मिलने हॉस्पिटल पहुंचे हैं.

author-image
Sezal Chand Thakur
New Update
Salman-Salim

Salman-Salim Photograph: (Salman Khan Instagram)

Salim Khan Hospitalised: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के पिता और फेमस लेखक सलीम खान (Salim Khan) की तबियत बिगड़ने की खबर सामने आ रही है. उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ऐसे में सलमान खान भी पिता से मिलने हॉस्पिटल पहुंचे. हालांकि अभी तक सलीम खान की सेहत से जुड़ी कोई खबर परिवार की तरफ से जारी नहीं की गई है. लेकिन इस खबर ने सलमान और सलीम के फैंस की चिंता बढ़ा दी है.

Advertisment

सलीम खान से मिलने पहुंच रहा खान परिवार

सलीम खान की तबीयत बिगड़ने के बाद, एक एक करके खान परिवार के लोग उनसे मिलने हॉस्पिटल  पहुंच रहे हैं. सबसे पहले सलमान खान और दामाद अतुल अग्निहोत्री सलीम खान से मिलनेपहुंचे थे. इसके बाद सलीम के दामाद आयुष शर्मा और बड़ी बेटी अलवीरा अग्निहोत्री को भी अस्पताल के बाहर स्पॉट किया गया.

ये भी पढ़ें- रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का प्लान जेल में रचा गया, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड मामले से निकला कनेक्शन

Salman Khan salim khan
Advertisment