रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का प्लान जेल में रचा गया, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड मामले से निकला कनेक्शन

Rohit Shetty: फेमस डायरेक्टर रोहित शेट्टी फायरिंग केस में मुंबई पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था. अब जांच में कई सनसनीखेज खुलासे हुए हैं.

Rohit Shetty: फेमस डायरेक्टर रोहित शेट्टी फायरिंग केस में मुंबई पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था. अब जांच में कई सनसनीखेज खुलासे हुए हैं.

author-image
Sezal Chand Thakur
New Update
Rohit Shetty (2)

Rohit Shetty Photograph: (Mukesh Chhabra (Youtube))

Rohit Shetty House Firing Case: डायरेक्टर रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर पर 31 जनवरी की देर रात फायरिंग की गई थी. अब मुंबई पुलिस की टीम ने हरियाणा से मुख्य शूटर दीपक, सनी, सोनू, रितिक, विष्णु कुशवाहा को गिरफ्तार किया. वहीं, अब इन आरोपियों ने जांच में कई सनसनीखेज खुलासे किए है. जिसमें सबसे बड़ा खुलासा तो ये हुआ है कि इस पूरी साजिश का प्लान जेल में रचा गया था, जिसका कनेक्शन बाबा सिद्दीकी हत्याकांड से जुड़ा है.

Advertisment

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड से निकला कनेक्शन

दरअसल, पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि रोहित शेट्टी के घर फायरिंग हमले की साजिश बिश्नोई गैंग के महाराष्ट्र प्रमुख शुभम लोनकर और उसके भाई प्रवीण लोनकर ने रची थी. हैरानी की बात ये है कि प्रवीण लोनकर इस वक्त बाबा सिद्दीकी हत्याकांड मामले में जेल में बंद है और उसने वहां से ही इस साजिश को अंजाम दिया और हमले के लिए हथियार और आर्थिक मदद मुहैया कराई.

आरोपियों ने किए कई खुलासे

वहीं, जांच में ये बात भी सामने कि हमले के बाद फरार आरोपी पुलिस की हर गतिविधि पर नजर रख रहे थे और उसी के आधार पर अपनी लोकेशन बदल रहे थे.आरोपियों ने तकनीकी सर्विलांस से बचने के साथ-साथ पुलिस की जांच की दिशा भांपने के लिए डिजिटल माध्यमों का सहारा लिया. वे लगातार इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, न्यूज चैनलों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर एक्टिव रहते और जैसे ही किसी चैनल पर उनकी तलाश या पुलिस टीम के किसी शहर में पहुंचने की खबर आती तो वो अपना ठिकाना बदल लेते.

ये भी पढ़ें- राजपाल यादव के बाद अब चेक बाउंस मामले में फंसी अमीषा पटेल, एक्ट्रेस के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी

Rohit Shetty
Advertisment