राजपाल यादव के बाद अब चेक बाउंस मामले में फंसी अमीषा पटेल, एक्ट्रेस के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी

Ameesha Patel Cheque Bounce Case: 10 साल पुराने एक मामले को अमीषा पटले मुश्किल में फंस गई हैं. एक्ट्रेस के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है.

Ameesha Patel Cheque Bounce Case: 10 साल पुराने एक मामले को अमीषा पटले मुश्किल में फंस गई हैं. एक्ट्रेस के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है.

author-image
Sezal Chand Thakur
New Update
Ameesha Patel (1)

Ameesha Patel Photograph: (Ameesha Patel (Instagram))

Ameesha Patel Cheque Bounce Case:अमीषा पटेल कानूनी विवादों में घिर गई हैं. मुरादाबाद की अदालत ने उनके खिलाफ 2017 के एक धोखाधड़ी मामले में गैर-जमानती वारंट जारी किया है. हालांकि एक्ट्रेस का कहना है कि उनके खिलाफ लगाए आरोप गलत है.

Advertisment

क्या है पूरा मामला? 

फ्री प्रेस जर्नल के अनुसार, ये मामला साल 2017 का है जब एक्ट्रेस को मुरादाबाद में एक शादी में परफॉर्म करने के लिए बुक किया गया था. एक्ट्रेस को इसके लिए 14.50 लाख रुपये की एडवांस पैमेंट भी की गई  थी. इवेंट आयोजक पवन वर्मा के अनुसार, एक्ट्रेस इवेंट में नहीं पहुंची और उन्होंने पूरे पैसे भी नहीं लौटाए. शिकायत में कहा गया कि अमीषा ने 10 लाख रुपये नकद लौटा दिए थे. लेकिन 4.50 लाख रुपये का चेक दिया था जो बाउंस हो गया. ऐसे में अब उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है. 

अमीषा ने अपने पोस्ट में क्या कहा?

Ameesha Patel (2)
Ameesha Patel Photograph: (Ameesha Patel (Instagram))

दूसरी ओर अब  इस मामले पर एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ते हुए पोस्ट शेयर किया और लिखा, 'मीडिया रिपोर्ट्स में मुरादाबाद के पवन वर्मा नाम के व्यक्ति द्वारा की गई कुछ कार्रवाई का जिक्र हो रहा है. मैं सभी को बताना चाहती हूं कि ये कई साल पुराना मामला है. उस समय पवन वर्मा ने समझौता पत्र पर साइन किए थे और तय की गई पूरी रकम भी ले ली थी. इसके बावजूद अब वो झूठे आरोप लगाकर फिर से कार्रवाई कर रहे हैं.'

ये भी पढ़ें- Dhurandhar 2 के सेट पर नियमों का उल्लंघन, BMC ने आदित्य धर के प्रोडक्शन हाउस को किया ब्लैकलिस्ट

Ameesha Patel
Advertisment