/newsnation/media/media_files/2025/12/18/dhurandhar-2025-12-18-08-43-50.jpg)
Dhurandhar Photograph: (JioStudios/B6 Studios)
Dhurandhar 2: रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की मचअवेटेड फिल्म धुरंधर 2 यानि ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का टीजर जारी किया था, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बड़ा दी थी. ये फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, लेकिन इससे पहले ही ये मुश्किल में पड़ गई है. मुंबई नगर निगम यानी BMC ने फिल्ममेकर आदित्य धर की प्रोडक्शन कंपनी के खिलाफ सख्त कदम उठाया है. चलिए जानते हैं, क्या है मामला-
क्या है पूरा मामला?
दरसअल, धुरंधर 2 के लिए मेकर्स को 7-8 फरवरी को मोदी स्ट्रीट और पेरिन नरीमन स्ट्रीट के बीच शूटिंग की इजाजत मिली थी. ऐसे में टीम पर आरोप है कि उन्होंने कई नियम तोड़े. जिनमें, एक इमारत की छत पर शूटिंग की गई, पर्याप्त परमिशन के बिना दो जनरेटर वैन का इस्तेमाल किया. पटाखों और ज्वलनशील चीजों के इस्तेमाल पर पुलिस ने रोक लगाई थी, लेकिन फिर भी उनका उपयोग भी किया गया. इसके बाद चेतावनी दी गई थी लेकिन फिर भी मेकर्स ने 14 फरवरी की रात मशालें जलाई.
बीएमसी ने उठाया सख्त कदम
धुरंधर के मेकर्स के नियम उल्लंघन के बाद बीएमसी के ए वार्ड ऑफिस ने जोन-1 के डिप्टी म्युनिसिपल कमिश्नर को पत्र लिखा. जिसमें 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाने की मांग. 25,000 रुपये की सुरक्षा जमा राशि जब्त करने की सिफारिश. साथ ही आदित्य धर की प्रोडक्शन कंपनी बी62 स्टूडियोज को महाराष्ट्र फिल्म, स्टेज और सांस्कृतिक विकास निगम की वेबसाइट से ब्लैकलिस्ट करने की मांग की गई. ब्लैकलिस्ट होने में कोमल पोखरियाल और नासिर खान का नाम भी शामिल है. बीएमसी अधिकारी ने कहा कि अब ये तीनों आवेदक शूटिंग की अनुमति नहीं मांग सकते.
ये भी पढ़ें- Dhurandhar The Revenge: 'धुरंधर 2' में इस फेमस एक्ट्रेस की हुई एंट्री, रणवीर की फिल्म में निभाएंगी ये रोल?
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us