सलमान के लिए स्क्रिप्ट लिखने से डरते हैं सलीम खान, जानें किस वजह से नहीं किया बेटे संग काम?

Salim Khan on Working With Salman: सलीम खान बॉलीवुड के जाने-माने लेखक रहे हैं, लेकिन अपने ही बेटे सलमान के लिए सलीम स्क्रिप्ट लिखने से डरते हैं. ऐसा क्यों, जानते हैं-

Salim Khan on Working With Salman: सलीम खान बॉलीवुड के जाने-माने लेखक रहे हैं, लेकिन अपने ही बेटे सलमान के लिए सलीम स्क्रिप्ट लिखने से डरते हैं. ऐसा क्यों, जानते हैं-

author-image
Sezal Chand Thakur
New Update
Salman-Salim (1)

Salman-Salim Photograph: (Salman Khan Instagram)

Salim Khan on Working With Salman: आज के समय की यंग जनरेशन या फिर  GenZ सलीम खान को बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के पिता के रूप में जानती है. लेकिन अपने दौर में सलीम खान ने एक लेखक के तौर पर बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्में दी है. अमिताभ बच्चन, राजेश खन्ना के दौर में सलीम-जावेद की राइटर जोड़ी ने खूब नाम कमाया था और शोले, जनजीर, सीता-गीता जैसी फिल्में बनाई. लेकिन अपने ही बेटे सलमान के लिए सलीम  स्क्रिप्ट लिखने से डरते हैं. ऐसा क्यों, जानते हैं-

Advertisment

क्यों सलीम खान ने लिखना छोड़ा?

सलीम खास ने फिल्म इंडस्ट्री में जावेद अख्तर के साथ मिलकर कई फिल्में लिखी. लेकिन  खुद अपने बेटे सलमान खान के लिए  स्किप्ट नहीं लिखते थे, इस बारे में उन्होंने खुद एक पुराने इंटरव्यू में खुलासा किया था. उन्होंने कहा था- 'अगर मैं किसी के पास जाता हूं और कहता हूं कि साहब मेरे पास बड़ी कमाल की स्क्रिप्ट है प्लीज सुन लीजिए. तब उसके दिमाग में ख्याल आएगा कि अगर इनके पास इतनी ही कमाल की स्क्रिप्ट है तो ये अपने बेटे के साथ फिल्म क्यों नहीं बना रहे हैं? बस इसलिए मैंने स्क्रिप्ट लिखना बंद कर दिया.'

क्यों बेटे के लिए  स्किप्ट नहीं लिखी?

वहीं, बेटे सलमान के लिए स्क्रिप्ट ना लिखने पर सलीम खान ने कहा था, 'सलमान खान के साथ फिल्म इसलिए नहीं बनाता हूं क्योंकि उसमें बहुत बड़ा रिस्क होता है. अगर फिल्म हिट हो जाती है तो लोग बोलेंगे सलमान खान की वजह से हो गई. लेकिन, अगर फिल्म फ्लॉप हो गई तो कहेंगे इसके पिता की वजह से इसका करियर खत्म हो गया. हालांकि जब सलमान खान अपने करियर के शुरुआती दौर में थे तो सलीम खान ने उनके लिए पत्थर के फूल लिखी थी, जिसमें एक्टर रवीना टंडन संग नजर आए थे.

ये भी पढ़ें- सलीम खान की अच्छी सेहत के लिए दुआ मांग रहे बॉलीवुड सेलेब्स, कुछ तो मिलने पहुंचे अस्पताल

Salman Khan salim khan
Advertisment