सलीम खान की अच्छी सेहत के लिए दुआ मांग रहे बॉलीवुड सेलेब्स, कुछ तो मिलने पहुंचे अस्पताल

Celebs Reaction Salim Khan Health: सलीम खान खराब सेहत के चलते हॉस्पिटल में एडमिट हैं. ऐसे में कई सेलेब्स उनके लिए दुआ मांग रहे हैं तो कई उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे.

Celebs Reaction Salim Khan Health: सलीम खान खराब सेहत के चलते हॉस्पिटल में एडमिट हैं. ऐसे में कई सेलेब्स उनके लिए दुआ मांग रहे हैं तो कई उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे.

author-image
Sezal Chand Thakur
New Update
Salim Khan (2)

Salim Khan Photograph: (Viral Bhayani)

Celebs Reaction Salim Khan Health: सलमान खान (Salman Khan) के पिता और दिग्‍गज स्‍क्रीनप्‍ले राइटर सलीम खान को 17 फरवरी को अचानक तबीयत खराब होने की वजह से मुंबई के लीलावती अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया था. जहां उन्हें ICU में भर्ती किया गया और सर्जरी के बाद अब उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. सलीम खान की खराब सेहत की खबर सुन कई सेलेब्स उनके लिए दुआ मांग रहे हैं तो कई उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे.

Advertisment

अच्छी सेहत के लिए दुआ मांग रहे सेलेब्स

सुभाष घई ने सलीम खान की सेहत को लेकर समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा- 'सलीम साहब मेरे भाई की तरह हैं आज से नहीं 30-40 साल से हमारा नाता है. फिलहाल उनके लिए प्रार्थना कर रहा हूं कि वह जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएंय उनकी सेहत अच्छी रहे और लंबी हो क्योंकि वो बहुत ही अच्छे इंसान हैं.' इससे पहले गदर के डायरेक्टर अनिल शर्मा ने भी सलीम खान के लिए पोस्ट किया था और कहा था कि  'भगवान उन्हें लंबी और स्वस्थ जिंदगी दें'

संजय से रितेश तक हॉस्पिटल पहुंचे ये सितारें

वहीं, सलीम खान जब से अस्पताल में भर्ती हैं पूरा खान परिवार उनसे मिलने लगातार आ रहा है. वहीं, बॉलीवुड स्टार्स भी उनकी सेहत की चिंता करते हुए हॉस्पिटल पहुंचे. इनमें जावेद अख्‍तर, संजय दत्त, रितेश देशमुख भी सलीम खान का हाल लेने लीलावती अस्पताल पहुंचे. इनके अलावा प्रोड्यूसर रमेश तौरानी,  एक्‍टर राहुल रॉय, संगीता ब‍िजलानी, साज‍िद नाड‍ियाडवाला और मधु मंटेना, जैसे स्टार्स भी नजर आए. 

ये भी पढ़ें- ICU में भर्ती सलीम खान की अब कैसी है तबीयत, जानें लीलावती अस्पताल के डॉक्‍टर्स ने क्या कहा?

salim khan
Advertisment