/newsnation/media/media_files/2026/02/02/rohit-shetty-2026-02-02-14-01-23.jpg)
Rohit Shetty Photograph: (Social Media)
Rohit Shetty House Firing Incident: फिल्म निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हाल ही में चार राउंड फायरिंग हुई है. इस घटना ने बॉलीवुड और शहर में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है. इस बीच इस घटना की जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने एक ऑडियो जारी कर ली. ऐसे में आपको बता दें कि सेलेब्स पर हमले और धमकी का ये कोई पहला मामला नहीं है. जानते हैं, इससे पहले किन-किन को बनाया गया निशाना.
रोहित शेट्टी से जुड़ा पूरा मामला
दरअसल, 1 फरवरी को रोहित शेट्टी के मुंबई स्थित आवास के बाहर फायरिंग हुई. जिसके बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस घटना की जिम्मेदारी ली. शुभम लोनकर और आरजू बिश्नोई नामक शख्स ने इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए रोहित शेट्टी को धमकी भी दी और कहा कि ये हमला ट्रेलर था और फिल्म मेकर को आगे बेडरूम में गोली चलाने की धमकी भी दी. फिलहाल पुलिस ने इस मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. ऐसे में बता दें कि सेलिब्रेटीज पर फायरिंग का यह कोई पहला मामला नहीं है.
इन सेलेब्स पर भी हुई था हमला
बता दें, रोहित से पहले कई सेलिब्रिटिज हैं, जिन्हें खुद या उनके घर को निशाना बनाया गया है. इन मामलों में मई 2022 में सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. फिर साल 2024 में सलमान खान के मुंबई स्थित उनके घर के बाहर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की थी. इसी साल अक्टूबर में बाबा सिद्दीकी की मुंबई में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. फिर पिछले साल कपिल शर्मा के कनाडा वाले कैफे पर तीन बार फायरिंग की घटना सामने आई. ऐसे में इन घटानाओं ने सेलेब्स की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
ये भी पढ़ें- 'अगली गोली छाती पर लगेगी', लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुईं फायरिंग की जिम्मेदारी
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us