रोहित शेट्टी के घर फायरिंग केस में बड़ा अपडेट, पुलिस ने राजस्थान से शूटर को किया गिरफ्तार

Rohit Shetty House Firing Case: डायरेक्टर रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर पर फायरिंग को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. खबर है कि मुंबई पुलिस ने शूटर को गिरफ्तार कर लिया है.

Rohit Shetty House Firing Case: डायरेक्टर रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर पर फायरिंग को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. खबर है कि मुंबई पुलिस ने शूटर को गिरफ्तार कर लिया है.

author-image
Sezal Chand Thakur
New Update
Rohit Shetty (1)

Rohit Shetty Photograph: (Rohit Shetty (Instagram))

Rohit Shetty House Firing Case:  डायरेक्टर रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर पर फायरिंग को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. खबर है कि मुंबई पुलिस ने शूटर को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने मामले में कई राज्यों में छापेमारी कर तलाश शुरू की थी. जिसके बाद राजस्थान से शूटर को गिरफ्तार किया गया.

Advertisment

बाकि 3 साथी भी पकड़े गए

वहीं, मामले में पुलिस ने मेन शूटर के साथ उसके तीन साथियों को भी पकड़ लिया है. खबर है कि मुंबई पुलिस ने हरियाणा पुलिस की एसटीएफ के साथ संयुक्त अभियान चलाकर शूटर के 3 साथियों को हरियाणा से गिरफ्तार किया. इस कार्रवाई के बाद अब तक इस मामले में शूटर को मिलाकर कुल 9 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है.

हमले का मास्टरमाइंड अब भी फरार

बता दें, इस मामले में पुलिन से पहले  5 आरोपियों को पुणे और आसपास के इलाकों से गिरफ्तार किया था, जिनके नाम आदित्य गायकी, सिद्धार्थ येनपुरे, समर्थ पोमाजी, स्वप्निल साकट और आसाराम फसले उर्फ बाबू (हथियार सप्लायर) हैं. वहीं, इन पांचो पर मकोकाके तहत कड़ी कार्रवाई की गई. इसके अलावा  पूरी साजिश का मास्टरमाइंड शुभम लोणकर अब भी फरार बताया जा रहा है. 

ये भी पढ़ें- जेल में बंद राजपाल यादव की चमकी किस्मत, सिर्फ पैसों की मदद नहीं, एक्टर को कई फिल्में भी हुई ऑफर

Rohit Shetty
Advertisment