पहले रोहित शेट्टी, फिर रणवीर सिंह और अब सलमान खान के करीबी को मिली धमकी, करोड़ों रुपये की मांग

Bollywood Celebs Threat: रणवीर सिंह को हाल ही में धमकी और करोड़ों रुपये की मांग का मैसेज मिला. वहीं, अब सलमान खान के एक बेहद करीबी रिश्तेदार को भी धमकी दी गई है.

Bollywood Celebs Threat: रणवीर सिंह को हाल ही में धमकी और करोड़ों रुपये की मांग का मैसेज मिला. वहीं, अब सलमान खान के एक बेहद करीबी रिश्तेदार को भी धमकी दी गई है.

author-image
Sezal Chand Thakur
New Update
Salman Khan-Ranveer Singh

Salman Khan-Ranveer Singh Photograph: ((Instagram))

Bollywood Celebs Threat: बॉलीवुड सेलेब्स को धमकी मिलने का सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है. पहले फिल्म मेकर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के घर के बाहर फायरिंग हुई और हाल ही में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को धमकी भरा व्हाट्सऐप वॉइस नोट मिला, जिसमें उनसे करोड़ों रुपये की मांग की गई है. इसी बीच अब सलमान खान (Salman Khan) के एक बेहद करीबी रिश्तेदार को भी धमकी मिली है. इतना ही नहीं, धमकी देने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया है.

Advertisment

सलमान के करीबी को मिली धमकी?

मिली जानकारी के मुताबिक, सलमान खान के एक बेहद करीबी रिश्तेदार को धमकी मिली है. बताया जा रहा है कि ये धमकी ईमेल के जरिए दी गई है और उनसे करोड़ों रुपये की मांग की गई है. इस मामले को लेकर अभी तक सलमान खान या उनके करीबी की ओर से पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. हालांकि इसके बावजूद भी पुलिस एहतियात बरत रही है और पूरे मामले पर कड़ी से नजर रखे हुए है.

रणवीर सिंह को मिला धमकी भरा वॉइस नोट

बता दें, इससे पहले रोहित शेट्टी के घर फायरिंग की गई थी. जिसकी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ही ली थी, पोस्ट में कहा गया था कि उन्होंने बॉलीवुड के कई लोगों को मैसेज किए हुए हैं. इसके बाद वहीं, रणवीर सिंह को भी व्हाट्सऐप वॉइस नोट के जरिए धमकी भरा मैसेज भेजा गया. मैसेज के जरिए एक्टर से करोड़ों रुपये की मांग की गई. इसके बाद से ही रणवीर सिंह के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस धमकी भरा वॉइस नोट भेजने वाले की जांच में जुटी है. 

ये भी पढ़ें- धुरंधर स्टार रणवीर सिंह को वॉट्सएप के जरिए मिली धमकी, मांगी करोड़ों की फिरौती

Rohit Shetty Salman Khan
Advertisment