/newsnation/media/media_files/2026/02/10/ranveer-singh-get-threat-2026-02-10-20-24-11.jpg)
बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह इन दिनों एक ओर अपनी हालिया सुपरहिट फिल्म ‘धुरंधर’ की सफलता का जश्न मना रहे हैं, तो दूसरी ओर एक गंभीर मामले ने उनकी चिंता बढ़ा दी है. एक्टर को धमकी भरा व्हाट्सऐप वॉइस नोट मिलने की खबर सामने आई है, जिसमें उनसे करोड़ों रुपये की मांग की गई है. जैसे ही यह जानकारी मुंबई पुलिस तक पहुंची, मामले की जांच शुरू कर दी गई.
व्हाट्सऐप वॉइस नोट से दी गई धमकी
सूत्रों के अनुसार, रणवीर सिंह को भेजे गए वॉइस नोट में न केवल फिरौती की मांग की गई, बल्कि गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी गई है. धमकी मिलने के बाद तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई. फिलहाल यह साफ नहीं है कि धमकी किस नंबर से और किस लोकेशन से भेजी गई, लेकिन मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है. अभी तक रणवीर सिंह या उनकी टीम की ओर से कोई औपचारिक एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई है.
हालिया घटनाओं से बढ़ी सुरक्षा चिंता
बता दें कि कुछ वक्त पहले फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग की घटना सामने आई थी, जिसके बाद इंडस्ट्री से जुड़े बड़े नामों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे थे. अब रणवीर सिंह को मिली धमकी ने इस चिंता को और गंभीर बना दिया है. पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या इन घटनाओं के बीच कोई आपसी कड़ी है या यह अलग-अलग मामले हैं.
#BREAKING Bollywood actor Ranveer Singh received a threatening WhatsApp voice note demanding crores of rupees following the firing incident at filmmaker Rohit Shetty’s residence. Mumbai Police have stepped up security outside the actor’s home and are tracing the sender of the… pic.twitter.com/7OP49MjBNo
— IANS (@ians_india) February 10, 2026
‘धुरंधर’ की सफलता और सीक्वल की तैयारी
वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह हाल ही में ‘धुरंधर’ में अपने दमदार किरदार हमजा के लिए खूब सराहे गए हैं. आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस एक्शन-थ्रिलर में रणवीर एक भारतीय जासूस के रूप में नजर आए थे. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की और अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. फिल्म की भारी सफलता के बाद इसके दूसरे पार्ट की घोषणा हो चुकी है, जो 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाला है.
‘डॉन 3’ को लेकर विवादों में रणवीर
इसी बीच रणवीर सिंह का नाम फिल्म ‘डॉन 3’ से जुड़े विवाद में भी सामने आया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर के अचानक प्रोजेक्ट छोड़ने से फिल्म की प्रोडक्शन प्रक्रिया प्रभावित हुई है. चर्चा है कि उनकी जगह ऋतिक रोशन को कास्ट किया जा सकता है. दावा किया जा रहा है कि इस वजह से स्टूडियो को बड़ा नुकसान हुआ है और एक्सेल एंटरटेनमेंट ने रणवीर से करीब 40 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग की है. हालांकि रणवीर सिंह ने इन आरोपों को सिरे से नकारते हुए किसी भी तरह की जिम्मेदारी लेने से इनकार किया है.
य़ह भी पढ़ें - एक्टिंग से पहले आर्मी ऑफिसर बनना चाहता था ये एक्टर, दुर्भाग्य से टूटा सपना, अब OTT पर उड़ा रखा है गर्दा
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us