रोहित शेट्टी की 'गोलमाल 5' पर लगा बिग बी की फिल्म कॉपी करने का आरोप, तो मेकर्स ने जारी किया स्टेटमेंट

Rohit Shetty Golmaal 5: रोहित शेट्टी की ‘गोलमाल 5’ को लेकर चर्चा हो रही है कि ये फिल्म ‘दो और दो पांच’ से प्रेरित है. अब मेकर्स ने इस मामले में स्टेटमेंट जारी किया है.

Rohit Shetty Golmaal 5: रोहित शेट्टी की ‘गोलमाल 5’ को लेकर चर्चा हो रही है कि ये फिल्म ‘दो और दो पांच’ से प्रेरित है. अब मेकर्स ने इस मामले में स्टेटमेंट जारी किया है.

author-image
Sezal Chand Thakur
New Update
Golmaal 5-Do Aur Do Paanch

Golmaal 5-Do Aur Do Paanch Photograph: (Rohit Shetty)

Rohit Shetty Golmaal 5: बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर रोहित शेट्टी इन दिनों  कॉमेडी फ्रेंचाइजी 'गोलमाल' की पांचवी किस्त को लेकर चर्चा में हैं. कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि रोहित ने फिल्म की कहानी पूरी कर ली है और कास्ट पर काम किया जा रहा है. खबर तो ये भी आई की इस बार फिल्म में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) भी नजर आ सकते हैं. इन सबके बीच रोहित की फिल्म को अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और शशि कपूर की दो और दो पांच से कॉपी बताया जाने लगा. अब इसे लेकर मेकर्स ने स्टेटमेंट जारी किया है. 

Advertisment

क्या  दो और दो पांच की कॉपी होगी 'गोलमाल 5'?

गोलमाल 5 को लेकर फैल रही खबरों पर रोहित शेट्टी की ओर से टीम ने स्टेटमेंट जारी किया है. बयान में कहा गया है- 'हम मीडिया के लिए ये मैसेज देना चाहते हैं कि इन दिनों गोलमाल 5 को लेकर काफी खबरें फैल रही हैं कि ये दो और दो पांच पर आधारित है. हम इस बात का खंडन करना चाहेंगे क्योंकि इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है. हम मीडिया हाउसेज से प्रार्थना करते हैं कि वो किसी भी तरह की खबर हमने बिना पूछे ना छापें.'

इन खबरों को माना जाए सच

स्टेटमेंट में आगे लोगों को ये भी साफ किया गया है कि, गोलमाल 5 से जुड़ी उन्हीं खबरों को सच माना जाए जो रोहित शेट्टी या उनके बैनर द्वारा ही जारी की जाएगी. वहीं स्टेटमेंट में ये भी कहा गया है कि- 'अगर कोई बिना वैरिफाई किए गोलमाल 5 या रोहित शेट्टी को लेकर खबरें छापेगा तो उसके खिलाफ लीगल एक्शन लिया जाएगा.'

ये भी पढ़ें- प्रकाश राज ने छोड़ी ‘Spirit’? अब एक्टर ने खुद बता दिया संदीप रेड्डी वांगा से झगड़े का सच

Golmaal 5 Rohit Shetty
Advertisment