प्रकाश राज ने छोड़ी ‘Spirit’? अब एक्टर ने खुद बता दिया संदीप रेड्डी वांगा से झगड़े का सच

Prakash Raj on Spirit: संदीप रेड्डी वांगा की 'स्पिरिट' को लेकर खबरें आ रही हैं कि प्रकाश राज ने फिल्म छोड़ दी है. अब इस मामले में खुद एक्टर ने खुद सच्चाई बताई है.

Prakash Raj on Spirit: संदीप रेड्डी वांगा की 'स्पिरिट' को लेकर खबरें आ रही हैं कि प्रकाश राज ने फिल्म छोड़ दी है. अब इस मामले में खुद एक्टर ने खुद सच्चाई बताई है.

author-image
Sezal Chand Thakur
New Update
Prakash Raj

Prakash Raj Photograph: (Prakash Raj (Instagram))

Prakash Raj on Spirit: संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) और प्रभास (Prabhas) की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'स्पिरिट' का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. कुछ दिनों पहले फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया गया था, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को और भी ज्यादा बढ़ा दिया था. ऐसे में अब फिल्म को लेकर एक और खबरे ने तूल पकड़ा हुआ है. चारों ओर खबरें उड़ रही हैं कि प्रकाश राज ने  'स्पिरिट' छोड़ दी है. ऐसे में अब एक्टर ने खुद इन खबरों और संदीप रेड्डी वांगा संग झगड़े का सच बताया है.

Advertisment

‘स्पिरिट’छोड़ने की खबरों पर प्रकाश राज

सोशल मीडिया पर चारों ओर जैसे ही प्रकाश राज के  'स्पिरिट' छोड़ने की खबरें उड़ने लगी तो एक्टर ने खुद इस मामले में रिएक्ट किया. एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने इन खबरों को बेबुनियाद बताया है. एक्टर ने कहा कि ये फर्जी खबरें हैं और उन्होंने अभी तक अपने पार्ट की शूटिंग भी शुरू नहीं की है. एक्टर ने लोगों ने समझदार बनने और जिंदगी जिने के लिए कहा. वहीं, हिंदुस्तान टाइम्स सिटी से बातचीत में भी प्रकाश राज ने साफ कर दिया कि वो आगे इस फिल्म के साथ बने रहेंगे.

क्या होने वाली है स्पिरिट की कहानी?

'स्पिरिट' की कहानी की बात करें तो इसमें प्रभास अपने करियर में पहली बार एक पुलिस ऑफिसर का रोल निभाएंगे. वो एक पूर्व आईपीएस अधिकारी के रोल में नजर आने वाले हैं, जिन्हें किसी कारण सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है. वहीं, तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) डॉक्टर के रोल में नजर आएंगी. फिल्म की कास्ट की बात करे तो प्रभास और तृप्ति के अलावा इसमें  विवेक ओबेरॉय, प्रकाश राज और कंचना सहित कई कलाकार  नजर आने वाले हैं. वहीं, फिल्म की रिलीज को लेकर कोई अपडेट सामने नहीं आया है.

ये भी पढ़ें- वही लंबे बाल और इंटेंस लुक, प्रभास के 'Spirit' पोस्टर को देख आ जाएगी 'Animal' के रणवीर कपूर की याद

Sandeep Reddy Vanga Spirit
Advertisment