/newsnation/media/media_files/2026/02/16/rohit-shetty-1-2026-02-16-11-48-14.jpg)
Rohit Shetty Photograph: (Rohit Shetty (Instagram))
Rohit Shetty Firing Case: बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर पर कुछ समय पहले फायरिंग की घटना सामने आई थी. इस खबर ने हर किसी को हिलाकर रख दिया था. वहीं, अब इस मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है. मुंबई क्राइम ब्रांच के मुताबिक, निर्देशक के घर फायरिंग करने के लिए शूटर्स को मोटी रकम विदेश से मिली थी. चलिए जानते हैं क्या है ये अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन-
किसे देश से हुई शूटर्स को फंडिंग
रोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में पुलिस की जांच में पता चला कि इस वारदात को अंजाम देने वाले 'आगरा मॉड्यूल' के शूटर्स को नेपाल से फंडिंग की गई थी. ऐसे में अब राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट मोड पर आ गई हैं. जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों को सीधे बैंक खातों के जरिए पैसे दिए गए थे. लेन-देन एटीएम से किया गया ताकि कोई शक न करे. फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि क्या इस साजिश के पीछे किसी अंतरराष्ट्रीय गैंग या अंडरवर्ल्ड का हाथ तो नहीं है.
अब तक केस में कितनी गिरफ्तारी हुई?
बता दें, 31 जनवरी को रोहित शेट्टी के जुहू वाले घर पर पांच राउंड फायरिंग की गई थी. हमले में किसी को चोट नहीं पहुंची थी. वहीं, मामले में पुलिस ने अब तक 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. ये गिरफ्तारियां उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा से की गई हैं. बता दें, रोहित शेट्टी के अलावा रणवीर सिंह को भी धमकी मिली थी.
ये भी पढ़ें- थलपति विजय से मिलने लंदन से चेन्नई आई थी पत्नी संगीता, जानें कैसे फैन गर्ल से बनी लाइफ पार्टनर?
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us