खामेनेई की मौत का फरहाना भट्ट ने मनाया मातम, तो भड़के हिना खान के पति, कहा- 'भारतीय के लिए आंसू नहीं बहाए'

Rocky Jaiswal on Farrhana Bhatt: फरहाना भट्ट ने ईरान के सु्प्रीम नेता अली खामेनेई खामेनेई की मौत पर दुख जताया था. अब हिना खान के पति ने उन्हें खरी खोटी सुनाई है.

Rocky Jaiswal on Farrhana Bhatt: फरहाना भट्ट ने ईरान के सु्प्रीम नेता अली खामेनेई खामेनेई की मौत पर दुख जताया था. अब हिना खान के पति ने उन्हें खरी खोटी सुनाई है.

author-image
Sezal Chand Thakur
New Update
Rocky-Farrhana

Rocky-Farrhana Photograph: (JIO HOTSTAR)

Rocky Jaiswal on Farrhana Bhatt: अमेरिका-इजरायल ने ईरान हमला किया है, तब से तनाव जारी है. वहीं, इस हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई  (Ayatollah Khomeini ) का निधन हो गया था. इस खबर से जहां कई लोग खुशी मना रहे हैं तो भारत केकई शिया मुसलमानों ने शोक जताया है. इनमें से एक ‘बिग बॉस 19’ में नजर आ चुकीं फरहाना भट्ट भी है. अब फरहाना के दुख जताने पर हिना खान (Hina Khan) के पति रॉकी भड़क गए. 

Advertisment

रॉकी ने फरहाना को सुनाई खरी-खोटी

हिना खान के पति ने सोशल मीडिया एक स्टोरी शेयर की. इसमें उन्होंने लिखा- 'मुझे इस बात से कोई मतलब नहीं कि कौन किसके लिए शोक मनाता है, जब तक ये बात प्राइवेट हो. लेकिन जब ऐसा पब्लिक में किया जाता है, तो ये लोगों को आलोचना करने का न्योता देता है. मैंने इन शोक मनाने वालों को कभी किसी भारतीय के लिए इतना प्यार और आंसू बहाते कभी नहीं देखा. न सैनिक के लिए, न हमले के पीड़ितों के लिए, न सरकार के लिए और न ही पुलिस के लिए और न ही महान एपीजे अब्दुल कमाल के लिए.'

फरहाना भट्ट ने मनाया मातम

फरहाना भट्ट (Farrhana Bhatt) से हाल ही में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई (Ayatollah Khomeini ) के निधन को लेकर सवाल किया गया. तो उन्होंने कहा था- 'वे एक ऐसे व्यक्तित्व थे, जिन्हें हम कभी नहीं भूल सकते. वे हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे. इस घटना से सभी कश्मीरी सदमे में हैं और आप विश्वास नहीं करेंगे, सेहरी के बाद मैं बिल्कुल भी नहीं सो पाई. मैं बहुत दुखी थी. ऐसा नहीं होना चाहिए था.'

ये भी पढ़ें- 'वो हमेशा जिंदा रहेंगे' खामेनेई की मौत की खबर से टूटीं फरहाना भट्ट, ईरान के सुप्रीम नेता को बताया 'मसीहा'

Ayatollah Khomeini rocky jaiswal farrhana bhatt
Advertisment