/newsnation/media/media_files/2026/03/02/farhana-bhatt-khamenei-2026-03-02-15-37-16.jpg)
Farhana Bhatt
Farhana Bhatt on Iranian Leader Khamenei: ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई को लेकर हाल ही में उनकी मौत की खबरें सामने आईं, जिनमें दावा किया गया कि 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल द्वारा किए गए कथित हवाई हमले में उनकी मृत्यु हो गई. हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र और आधिकारिक पुष्टि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नहीं हुई है. वहीं इन खबरों के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं. जहां कुछ लोगों ने इस पर अलग-अलग विचार व्यक्त किए, वहीं ईरान में बड़ी संख्या में लोग शोक जताते हुए नजर आए.
Meet Farrhana Bhatt, Indian actresses and TV Model
— Chota Don (@choga_don) March 2, 2026
>Born in Srinagar
>Got fame by movie "Laila Majnu"
>Runner-up of Big Boss 19
>Did webseries "The Freelancer"
Did everything that she could not do under #Khameni 's rule but still has the audacity to call Khameni as Maseeha. Sad… pic.twitter.com/v06JtQYYU7
इसी बीच ‘बिग बॉस 19’ की रनर-अप फरहाना भट्ट ने भी इस खबर पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, “वो एक ऐसे व्यक्तित्व थे जिन्हें हम कभी नहीं भूल सकते. वो हमेशा हमारे दिलों में जीवित रहेंगे. इस घटना से सभी कश्मीरी गहरे सदमे में हैं. सेहरी के बाद मैं बिल्कुल नहीं सो पाई. मैं बहुत दुखी थी. ऐसा कभी नहीं होना चाहिए था.” उन्होंने आगे कहा कि कई लोगों के लिए वो एक मसीहा समान थे और वो हमेशा लोगों के दिलों और दिमागों में जिंदा रहेंगे.
टीवी पर जुबानी फिसलने की घटना
वहीं आपको बता दें कि दो हफ्ते पहले ईरानी सरकारी टेलीविजन पर एक लाइव प्रसारण के दौरान एक रिपोर्टर की जुबान फिसल गई थी. वह 1979 की क्रांति की वर्षगांठ पर हो रहे कार्यक्रम को कवर कर रहा था और ‘अमेरिका मुर्दाबाद’ कहने के बजाय गलती से ‘खामेनेई मुर्दाबाद’ बोल बैठा. बताया गया कि इस गलती के बाद उसे अपनी नौकरी गंवानी पड़ी.
फरहाना भट्ट का करियर
फरहाना भट्ट रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में नजर आई थीं, जहां वो रनर-अप रहीं. शो के विजेता गौरव खन्ना बने थे. हाल ही में फरहाना ने सिंगर अमाल मलिक के साथ एक वीडियो सॉन्ग भी किया है.
ये भी पढ़ें: इस बार बिहार में होली खलेंगे एल्विश यादव, पटना में खेसारी संग उड़ाएंगे गर्दा
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us