/newsnation/media/media_files/2026/03/02/khesari-lal-yadav-elvish-yadav-2026-03-02-14-16-56.jpg)
Khesari lal yadav Elvish Yadav
Elvish Yadav First Time Celebrate Holi in Bihar: फेमस यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एल्विश यादव इन दिनों पटना में अपने फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह का माहौल बना रहे हैं. जी हां, ‘Bigg Boss OTT Season 2’ के विनर एल्विश के पटना पहुंचते ही बड़ी संख्या में फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए जुट गए. उन्होंने अपने इस दौरे का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कहा- सारे भाई मिलकर आज धुआं उड़ा देंगे, गर्दा खा देंगे.
पहली बार पटना पहुंचे एल्विश
आईएएनएस से बातचीत में एल्विश ने खुशी जताते हुए कहा कि वह पहली बार पटना आए हैं. उन्होंने बिहार के लोगों के प्यार के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि यहां आकर उन्हें बेहद अच्छा लग रहा है और अब होली सेलिब्रेशन में खूब मज़ा आएगा.
होली इवेंट में खेसारी लाल यादव संग धमाका
इस खास होली सेलिब्रेशन इवेंट में भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव भी शामिल होंगे. कार्यक्रम की खास बात यह है कि इसमें भोजपुरी, हरियाणवी और बॉलीवुड स्टाइल का फ्यूजन देखने को मिलेगा. लाइव परफॉर्मेंस, म्यूजिक और हाई एनर्जी पार्टी के साथ एल्विश और खेसारी एक साथ मंच साझा करेंगे.
2016 से शुरू हुआ सफर
एल्विश यादव ने 2016 में अपने यूट्यूब चैनल से करियर की शुरुआत की. कॉमेडी, व्लॉग्स और एंटरटेनिंग कंटेंट के जरिए उन्होंने तेजी से लोकप्रियता हासिल की. 2023 में ‘बिग बॉस OTT’ सीजन 2 में वाइल्ड कार्ड एंट्री लेकर ट्रॉफी जीतकर उन्होंने इतिहास रच दिया. वहीं एल्विश ने रियलिटी गेमिंग शो ‘Playground’ सीजन 4 में मेंटर की भूमिका निभाई. ‘Entertainers Cricket League T10’ में हरियाणवी हंटर्स टीम की कप्तानी कर टीम को ट्रॉफी दिलाई. इसके अलावा, 2025 में वह ‘MTV Roadies XX’ और ‘Laughter Chefs’ जैसे शोज में भी नजर आए.
ये भी पढ़ें: रिलीज हुआ 'टॉक्सिक' का गाना 'तबाही', लेकिन वीडियो देखने के लिए तरसे फैंस
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us