/newsnation/media/media_files/2026/02/17/robert-duvall-2026-02-17-08-37-26.jpg)
Robert Duvall Photograph: (Social Media X)
Robert Duvall Death: ऑस्कर विजेता अभिनेता रॉबर्ट डुवैल का 95 साल की उम्र में निधन हो गया. उनकी पत्नी लुसियाना ने उनके निधन की पुष्टि की है. लुसियाना की ओर से उनकी जनसंपर्क एजेंसी ने बयान जारी किया है, जिसके मुताबिक डुवैल का रविवार को वर्जीनिया के मिडलबर्ग स्थित उनके घर पर निधन हो गया. लुसियाना ने कहा- 'मैंने न केवल एक प्यारे पति और मेरे मित्र को खोया है, बल्कि दुनिया ने हमारे समय के महानतम अभिनेताओं में से एक को खो दिया है. वो हमारी यादों में हमेशा रहेंगे.'
‘द गॉडफादर’ के लिए दुनियाभर में थे मशहूर
रॉबर्ट डुवैल ने छह दशकों तक सिनेमा पर राज किया और अपने इस लंबे करियर के दौरान उन्होंने कई यादगार किरदार निभाए. लेकिन फ्रांसिस फोर्ड कोपोला की फिल्म ‘द गॉडफादर’ (The Godfather) में कोरलियोन परिवार के शांत और चतुर सलाहकार टॉम हैगन के रोल के लिए आज भी लोग उन्हें याद करते हैं. 1972 की इस फिल्म के लिए रॉबर्ट डुवैल को अपने सात अकादमी पुरस्कारों में से पहला नामांकन मिला था. दो साल बाद द गॉडफादर पार्ट II में भी डुवैल नजर आए थे, लेकिन सैलरी विवाद के कारण उन्होंने पार्ट III में काम नहीं किया.
Hollywood legend Robert Duvall, known for 'The Godfather' films, passes away at 95; emotional tributes pour in
— ANI Digital (@ani_digital) February 16, 2026
Read @ANI Story | https://t.co/8gBgp3CCTk#Hollywood#RobertDuvallpassesaway#TheGodfatheractor#Hollywoodnewspic.twitter.com/jLHg63vp2B
ग्लैमर वर्ल्ड से रहते थे दूर
रॉबर्ट डुवैल को हमेशा ग्लैमर की चकाचौंध से दूर रहना पसंद था. वे एक ऐसे एक्टर थे जिन्होंने कभी अपने स्टारडम को अपने काम के सामने हावी नहीं होने दिया. उनके इसी स्वभाव को फैंस काफी पंसद करते थे. लेकिन अब ये दिग्गज कलाकार हमारे बीच नहीं रहे. उनके जाने से पूरी इंडस्ट्री और फैंस के बीच शोक की लहर दौड़ गई है. लोगों का कहना है कि रॉबर्ट डुवैल का जाना ग्लोबल सिनेमा के लिए एक अपूरणीय क्षति है.
ये भी पढ़ें- 350 करोड़ के आलीशान घर में डर के साए में जी रहे टॉम क्रूज, इस वजह से लंदन से अमेरिका हुए शिफ्ट
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us