/newsnation/media/media_files/2026/02/03/vijay-rashmika-2026-02-03-10-51-20.jpg)
Vijay-Rashmika Photograph: (Viral Bhayani)
Rashmika Mandanna Viral Video: एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) काफि समय से साउथ स्टार विजय देवराकोंडा (Vijay Deverakonda) संग शादी की खबरों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. कहा जा रहा है कि ये कपल इस महीने फरवरी मे शादी करने वाले हैं. वहीं, दोनों की शादी की डेट से लेकर वेन्यू हर एक चीज की चर्चा हो रही है. इसी बीच रश्मिका का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें उन्होंने अपने एक फैन की इच्छा पूरी की और लोगों को उनका अंदाज पसंद आ रहा है.
रश्मिका ने एक फैन की इच्छा की पूरी
दरअसल, रश्मिका मंदाना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस को एयरपर्ट से बाहर निकलर गाड़ी की ओर जाते स्पॉट किया गया. इस दौरान रश्मिका बेहद कैजुअल लुक में नजर आई और उन्होंने चेहरे पर मास्क लगाया था. लेकिन जिस चीज ने लोगो का दिल जीता वो था एक्ट्रेस की अपनी एक फैन की इच्छा पूरी करना. इस दौरान रश्मिका से उनके एक फैन ने ऑटोग्राफ मांगा तो एक्ट्रेस ने बेहद ही प्यार से फैन की ये इच्छा पूरी की और लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं.
कब शादी करेंगी रश्मिका?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना 26 फरवरी 2026 को शादी करने जा रहे हैं. दोनों उदयपुर के एक राजसी पैलेस में फेयरिटेल वेडिंग करने की तैयारी में हैं. फिल्मफेयर की रिपोर्ट के अनुसार, फरवरी के दूसरे हफ्ते में दोनों शूटिंग से ब्रेक लेकर शादी की तैयारियों में जुट जाएंगे. कहा तो ये भी जा रहा है कि ये शादी पूरी तरह प्राइवेट होगी, जिसमें सिर्फ परिवार के सदस्य और बेहद करीबी दोस्त ही शामिल होंगे. वहीं, शादी के बाद दोनों हैदराबाद में वेडिंग रिसेप्शन होगा. हालांकि अभी तक कुछ ऑफिशियल नहीं किया गया है.
ये भी पढ़ें- विजय देवराकोंडा संग शादी की खबरों पर रश्मिका मंदाना ने लगाया फुल स्टॉप, वायरल हो रहे वेडिंग वेन्यू का बताया सच
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us