Ranabaali: शादी के बाद विजय देवरकोंडा की बाहों में दिखीं रश्मिका मंदाना, फैंस को मिला सरप्राइज

Ranabaali Song Out: रश्मिका और विजय की अपकमिंग फिल्म 'रणबाली' का पहला लुक और पहले गाने 'ओ मेरे साजन' का टीजर जारी कर दिया गया है.

Ranabaali Song Out: रश्मिका और विजय की अपकमिंग फिल्म 'रणबाली' का पहला लुक और पहले गाने 'ओ मेरे साजन' का टीजर जारी कर दिया गया है.

author-image
Sezal Chand Thakur
New Update
RANABAALI (1)

RANABAALI Photograph: (MythriFilms)

Ranabaali Song Out: रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) इस समय टॉक ऑफ द टाउन बने हुए हैं. कपल हाल ही में शादी के बंधन में बंधे और सोशल मीडिया पर इनकी तस्वीरों ने तहलका मचाया हुआ है. इस बीच अब दोनों की अपकमिंग फिल्म  'रणबाली' का पहला लुक रिलीज किया गया. इतना ही नहीं, मेकर्स ने फिल्म के पहले गाने  'ओ मेरे साजन' का टीजर भी जारी कर दिया है. 

Advertisment

विजय-रश्मिका की फिल्म के गाने की पहली झलक

विजय-रश्मिका की शादी के बाद उनकी अपकमिंग फिल्म 'रणबाली' का गाना ओ मेरे साजन का टीजर रिलीज हुआ है, जिसमें दोनों एक-दूसरे की बांहों में खोए हुए नजर आ रहे हैं.  गाने में दोनों की शादी हुई है और इनके बीच लव केमिस्ट्री देखने को मिल रही है. इसके अलावा मेकर्स ने फिल्म का पोस्टर भी जारी किया है, जिसमें दोनों सिरियस लुक में एक साथ पोज देते नजर आ रहे हैं. 

विजय-रश्मिका की फिल्में 

बता दें, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा सालों बाद बड़े पर्दे पर साथ नजर आएंगे. दोनों को  आखिरी बार साल 2019 में 'डियर कॉमरेड' में साथ देखा गया था. इनकी केमिस्ट्री फैंस को काफी ज्यादा पसंद है. फैंस दोनों को एक साथ बेसब्री से बड़े पर्दे पर देखना चाहते थे. अब कपल ने शादी के बाद फैंस की ये इच्छा पूरी कर दी है.  'रणबाली' इसी साल सितंबर 11 को दुनियाभर में रिलीज होगी. ये एक पीरियड-ड्रामा फिल्म होने वाली है.

ये भी पढ़ें- विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की वेडिंग फोटोज ने छुड़ाए बड़े-बड़े स्टार्स के छक्के, बनाया ये रिकॉर्ड

Ranabaali Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna
Advertisment