/newsnation/media/media_files/2026/02/23/vijay-deverkonda-2026-02-23-16-35-20.jpg)
Vijay Deverkonda Photograph: (Vijay Deverkonda (Instagram))
Vijay Deverakonda House Inside Photos: रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और विजय देवरकोंडा अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं. कपल ने हाल ही में अपनी शादी कंफर्म की है. वहीं, बताया जा रहा है कि कपल 26 फरवरी को सात फेरे लेंगे. ऐसे में हम आपको उस आलीशान घर की फोटोज दिखाते हैं, जहां शादी के बाद रश्मिका शिफ्ट होने वाली हैं.
रश्मिका मंदाना का होने वाला सुसराल यानि विजय देवरकोंडा का घरहैदराबाद की पॉश लोकेशन जुबली हिल्स पर है. विजय ने साल 2019 में ये आलीशान बंगला खरीदा था. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस बंगले की कीमत 15 से 20 करोड़ रुपये है.
विजय के परिवार में उनके माता-पिता, एक्टर का छोटा भाई आनंद और पालतू कुत्ता स्टॉर्म है. अब रश्मिका भी इस परिवार का हिस्सा बनने वाली हैं.
विजय देवरकोंडा का ये घर मल्टी-लेवल विला है. जिसकी थीम व्हाइट और न्यूट्रल टोन है. घर में बड़े-बड़े ग्लास विंडो लगे हुए हैं और लेआउट खुला हुआ है.
विजय देवरकोंडा ने अपने घर का इंटीरियर मिनिमलिस्ट लेकिन एकदम क्लासी रखा है. घर में बड़ा लिविंग रूम है, जिसमें मॉडर्न फर्नीचर लगे हुए हैं. इसके अलावा कई शानदार आर्ट पीस है और एक्टर का पर्सनल फोटो फ्रेम भी लगा है.
विजय के इस घर में जिम एरिया, शानदार टैरेस गार्डन भी है. वहीं, इस घर से शहर का शानदार व्यू दिखता है.
ये भी पढ़ें- रश्मिका मंदाना की टूट चुकी है सगाई, जानें कौन है एक्ट्रेस के एक्स मंगेतर और क्या करते हैं?
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us