'Dhurandhar: The Revenge' के बड़े साहब को लेकर चर्चा तेज, रणवीर के आगे खड़ा हो सकता है ये फेमस स्टार

Dhurandhar: The Revenge: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं. इस बीच, सबसे ज्यादा नजरें इस बात पर टिकी है कि बड़े साहब कौन है, जिनका नाम शायद लीक हो गया है.

Dhurandhar: The Revenge: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं. इस बीच, सबसे ज्यादा नजरें इस बात पर टिकी है कि बड़े साहब कौन है, जिनका नाम शायद लीक हो गया है.

author-image
Sezal Chand Thakur
New Update
Ranveer Singh (3)

Ranveer Singh Photograph: (Jio Studios)

Dhurandhar: The Revenge: रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की मचअवेटेड फिल्म धुरंधर 2 यानि ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. जो अब जल्द ही खत्म होने वाला है. फिल्म 19 मार्च को सिनामघरों में रिलीज होने वाली है और कुछ दिनों पहले मेकर्स ने इसका टीजर जारी किया था, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को और भी ज्यादा बड़ा दिया. इस बीच फिल्म में बड़े साहब को लेकर चर्चा काफी तेज हो गई है. बॉलीवुड के एक फेमस स्टार का नाम इस रोल के लिए सामने आ रहा है. चलिए जानते हैं-

Advertisment

कौन होगा धुरंधर 2 में बड़े साहब? 

सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है किधुरंधर के बड़े साहब कोई और नहीं बल्कि इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) हैं. दरअसल, Letterboxd पेज पर ‘धुरंधर 2’ की कास्ट के बारे में बताया गया है, जिसमें इमरान हाशमी का भी नाम है. ऐसे में लोगों का कहना है कि एक्टर ही धुरंधर 2 में ‘बड़े साहब’ बने हैं. हालांकि इसमें कितनी सच्चाई है, इस बारे में फिलहाल कुछ कहा नहीं जा सकता है, ये तो फिल्म रिलीज के बाद ही पता चलेगा. लेकिन इस समय इमरान बड़े साहब की वजह से चर्चा में आ गए हैं.

ये भी पढ़ें- किसी विला से कम नहीं है रश्मिका मंदाना का ससुराल, देखें विजय के करोड़ों के घर की इनसाइड फोटोज

Emraan Hashmi Ranveer Singh dhurandhar the revenge
Advertisment