/newsnation/media/media_files/2026/03/03/dhurandhar-2-3-2026-03-03-13-01-54.jpg)
Dhurandhar 2 Photograph: (JioStudios)
Dhurandhar 2: आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म धुरंधर ने पिछले साल धमाल मचा दिया था और अब इसके दूसरे पार्ट ‘धुरंधर 2’ की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. सिर्फ भारत में ही नहीं, इस फिल्म का बज दुनियाभर में बना हुआ है. एक तरफ जहां US (अमेरिका) और ईरान के बीच युद्ध चल रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ अमेरिका में धुरंधर 2 का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है. धुरंधर 2: द रिवेंज की एडवांस बुकिंग ने अमेरिका में धूम मचा दी है. चलिए जानते हैं इस बारे में-
अमेरिका में धुरंधर ने मचाया तहलका
धुरंधर 2 की एडवांस बुकिंग US और UK में दो दिन पहले शुरू हो गई है. ऐसे में फिल्म ने अकेले प्रीमियर के दिन USD 67,000 का एडवांस रिकॉर्ड किया फिल्म ने USA में 220 जगहों पर 300 से ज्यादा शो में लगभग 4000 टिकट बेचे और बिक्री USD 100K के आंकड़े को पार कर गई. विदेश में ये आंकड़ा किसी हिंदी फिल्म के लिए अच्छी शुरुआत है. ये फिल्म 19 मार्च को रिलीज होने वाली है. ऐसे में फिल्म के पास अच्छी प्री-सेल्स रिकॉर्ड करने के लिए अभी कई दिन बाकी हैं.
ट्रेलर रिलीज के बाद बढ़ेगी कमाई?
बता दें, अभी तक को फिल्म का ट्रेलर रिलीज नहीं किया गया है और फिल्म कई रिकॉर्ड तोड़ रही है. ऐसे में माना जा राह है कि ट्रेलर रिलीज के बाद टिकट की सेल और बढ़ेगी. वहीं, ये भी बता दे कि फिलहाल भारत में फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू नहीं हुई है. इसके अलावा फिल्म की कास्ट की बात करें तो उसमें ओरिजिनल स्टार कास्ट की वापसी होगी, जिसमें रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, राकेश बेदी तो नजर ही आएंगे. इनके अलावा कई नए चेहरे भी देखने को मिलेंगे.
ये भी पढ़ें- Dhurandhar 2: गल्फ कंट्रीज में बैन है 'धुरंधर', तो फैंस ने उठाया ये बड़ा कदम, UAE से फिल्म देखने आएंगे इंडिया
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us