Dhurandhar 2: गल्फ कंट्रीज में बैन है 'धुरंधर', तो फैंस ने उठाया ये बड़ा कदम, UAE से फिल्म देखने आएंगे इंडिया

Dhurandhar 2: यूएई समेत कई गल्फ देशों में धुरंधर बैन हैं. ऐसे में फिल्म के दूसरे पार्ट को देखने के लिए रिलीज से पहले ही लोग बड़ा कदम उठा रहे हैं. चलिए जानते हैं, इस बारे में-

Dhurandhar 2: यूएई समेत कई गल्फ देशों में धुरंधर बैन हैं. ऐसे में फिल्म के दूसरे पार्ट को देखने के लिए रिलीज से पहले ही लोग बड़ा कदम उठा रहे हैं. चलिए जानते हैं, इस बारे में-

author-image
Sezal Chand Thakur
New Update
Ranveer Singh (4)

Ranveer Singh Photograph: (Jio Studios)

Dhurandhar 2: आदित्य धर की फिल्म धुरंधर ने पिछले साल धमाल मचा दिया था और अब इसके दूसरे पार्ट ‘धुरंधर 2’  की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. सिर्फ भारत में ही नहीं, इस फिल्म का बज दुनियाभर में बना हुआ है. लेकिन ये फिल्म  यूएई समेत कई गल्फ देशों (जैसे सऊदी अरब, कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान) में बैन है. पहले पार्ट को तो फैंस नहीं देख पाए थे, लेकिन दूसरे पार्ट को देखने के लिए दुबई के लोग बड़ा कदम उठा रहे हैं. चलिए जानते हैं, इस बारे में-

Advertisment

गल्फ कंट्रीज पर बैन होने पर बोले आर माधवन

हाल ही में आर माधवन ने सोनिया शेनॉय को दिए इंटरव्यू में धुरंधर के गल्फ कंट्रीज पर बैन होने पर बात की. एक्टर ने कहा- 'लोग अब भारत-पाकिस्तान वाली कहानियों से अलग और आगे कुछ देखना चाहते हैं. भारत-पाक युद्ध या आजादी की लड़ाई की कहानियां लोग बहुत सुन चुके. मुझे लगता है धुरंधर के बाद इस तरह की फिल्में आना बंद हो जाएगी. वहां फिल्म बैन थी, लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग सिर्फ धुरंधर देखने के लिए दुबई से भारत आए, फिल्म देखी और उसी दिन वापस चले गए.

दुबई के लोग क्या कदम उठा रहे?

इस दौरान आर माधवन ने दावा किया है कि धुरंधर 2 देखने के लिए दुबई के लोग भारत आने का प्लान बना रहे हैं. एक्टर ने कहा- 'अच्छी कंटेंट की ताकत यही है. अब 'धुरंधर 2' 19 मार्च को रिलीज होने वाली है. फैंस अपनी बिजनेस मीटिंग्स को इसी तारीख के आसपास प्लान कर रहे हैं ताकि भारत आकर थिएटर में फिल्म देख सकें और फिर वापस चले जाएं.' बता दें, आर माधवन ने धुरंधर में अजय सान्याल का रोल निभाया. धुरंधर प्लान के पीछे का मास्टर प्लान अजय सान्याल का ही होता है.

ये भी पढ़ें- यश की फिल्म 'टॉक्सिक' ने तमिल में की बड़ी डील पक्की, रचा नया इतिहास

Ranveer Singh dhurandhar the revenge dhurandhar
Advertisment