रानी मुखर्जी ने 'ब्लैक' फिल्म के लिए नेशनल अवॉर्ड न मिलने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'बहुत दुख हुआ था'

Rani Mukerji National Award: रानी मुखर्जी ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान फिल्म 'ब्लैक' के लिए नेशनल अवॉर्ड न मिलने पर चुप्पी तोड़ी है. चलिए बताते हैं उन्होंने क्या कहा?

Rani Mukerji National Award: रानी मुखर्जी ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान फिल्म 'ब्लैक' के लिए नेशनल अवॉर्ड न मिलने पर चुप्पी तोड़ी है. चलिए बताते हैं उन्होंने क्या कहा?

author-image
Uma Sharma
New Update
Rani Mukerji (1)

Rani Mukerji

Rani Mukerji on National Award: बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की हालिया रिलीज फिल्म ‘मर्दानी 3’ इन दिनों खूब चर्चा में है. फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है और बॉक्स ऑफिस पर भी इसका प्रदर्शन सराहनीय रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने दुनियाभर में 14 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है और माना जा रहा है कि यह जल्द ही 20 करोड़ क्लब में भी शामिल हो सकती है. इसी बीच रानी मुखर्जी ने टाइम्स नाउ को दिए एक इंटरव्यू में अपने करियर से जुड़े कई अहम खुलासे किए. इस दौरान रानी ने फिल्म ‘ब्लैक’ के लिए नेशनल अवॉर्ड न मिलने पर पहली बार खुलकर बात की और वो इस दौरान भावुक भी नजर आईं.

Advertisment

‘ब्लैक’ को लेकर क्या बोलीं रानी?

रानी मुखर्जी ने बताया कि महज 20 साल की उम्र में संजय लीला भंसाली की फिल्म 'ब्लैक' में एक अंधी लड़की का किरदार निभाना उनके लिए बेहद चुनौतीपूर्ण था. उन्होंने कहा कि उस समय वो नेशनल अवॉर्ड की सबसे मजबूत दावेदारों में से एक थीं, लेकिन जब उन्हें यह सम्मान नहीं मिला तो उन्हें गहरा दुख हुआ.

रानी ने कहा, “2026 में भी मैं उस स्तर का परफॉर्मेंस दोबारा नहीं कर सकती. उस फिल्म के दौरान सेट पर जो जादू हुआ, वो जिंदगी में सिर्फ एक बार होता है.” वहीं उन्होंने यह भी बताया कि अवॉर्ड न मिलने से उन्हें जितना दुख हुआ, उससे ज्यादा वो अपने माता-पिता को दुखी नहीं देखना चाहती थीं. इसलिए उस समय उन्होंने खुद को मजबूत बनाया और अपने दर्द को छिपा लिया. रानी ने कहा कि उस दौर में वो अपने माता-पिता के लिए खुद ‘पैरेंट’ बन गई थीं.

'दर्शकों का भरोसा ही मेरा सबसे बड़ा सम्मान है'

हालांकि, इस अनुभव ने उन्हें और ज्यादा फोकस्ड बनाया. रानी ने कहा कि तभी उन्हें एहसास हुआ कि वो सिर्फ और सिर्फ दर्शकों के प्यार के लिए काम करती हैं. एक्ट्रेस ने कहा, “अगर दर्शक खुश नहीं हैं, तो कोई भी अवॉर्ड मेरे लिए मायने नहीं रखता. दर्शकों का भरोसा और प्यार ही मेरा सबसे बड़ा सम्मान है.”

‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ के लिए मिला नेशनल अवॉर्ड

गौरतलब है कि साल 2025 में रानी मुखर्जी को फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ के लिए नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था, जिससे उनके फैंस बेहद खुश नजर आए थे. फिलहाल, रानी मुखर्जी अपनी फिल्म ‘मर्दानी 3’ की सफलता का आनंद ले रही हैं और एक बार फिर साबित कर दिया है कि वे कंटेंट और दमदार अभिनय की सबसे भरोसेमंद अदाकारा हैं.

ये भी पढ़ें: काम के लिए तरस रहीं 70 साल की ये हीरोइन, ‘रंभा हो’ डांस वायरल होने के बाद, बोलीं- 'एक मिनट का रोल भी करूंगी'

Rani Mukerji Black
Advertisment