'रामायण' बनाने वाले रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर का निधन, अरुण गोविल और सुनील लहरी ने जताया दुख

Prem Sagar Demise: इस समय एक दुखद खबर सामने आई है. 'रामायण' फेम रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर का निधन हो गया है. जिसपर 'रामायण' के राम (अरुण गोविल) और लक्ष्मण (सुनील लहरी) ने शोक जताया है.

Prem Sagar Demise: इस समय एक दुखद खबर सामने आई है. 'रामायण' फेम रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर का निधन हो गया है. जिसपर 'रामायण' के राम (अरुण गोविल) और लक्ष्मण (सुनील लहरी) ने शोक जताया है.

author-image
Uma Sharma
New Update
Ramayana director Ramanand Sagar son Prem Sagar passed away at 84

Prem Sagar Demise

Prem Sagar Demise: इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. आपको बता दें कि 'रामायण' बनाने वाले रामानंद सागर के बेटे और डायरेक्टर प्रेम सागर का निधन हो गया है. उन्होंने 84 साल की उम्र में अंतिम सांस ली है. प्रेम सागर कुछ समय से अस्वस्थ थे और उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

Advertisment

रविवार को डॉक्टरों ने उन्हें घर ले जाने की सलाह दी और आज सुबह उनका निधन हो गया. उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 3 बजे मुंबई के पवन हंस श्मशान घाट पर किया गया है. उनके निधन से बॉलीवुड से टीवी इंडस्ट्री तक में शोक की लहर दौड़ गई है. साथ ही प्रेम सागर के निधन पर 'रामायण' के राम और लक्ष्णन ने शोक जाहिर किया है.

अरुण गोविल ने दी श्रद्धांजलि 

प्रेम सागर के निधन पर रामानंद सागर की 'रामायण' में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है. आपको बता दें कि अपने इंस्टाग्राम पर प्रेम सागर की एक फोटो शेयर कर उन्होंने लिखा, 'रामायण टीवी सीरियल का स्वरूप देकर इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से जन-जन तक भगवान श्रीराम की मर्यादा, आदर्श और शिक्षाओं को पहुंचने वाले स्व. श्री रामानंद सागर जी के सुपुत्र और प्रसिद्ध फिल्म निर्माता श्री प्रेम सागर जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है. प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवारजनों को ये गहन दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें.

सुनील लहरी ने लिखी ये बात 

'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले एक्टर सुनील लेहरी ने भी प्रेम सागर को श्रद्धांजलि दी है. उन्होंने लिखा, 'ये दुखद समाचार शेयर करते हुए बहुत दुख हो रहा है. रामानंद सागर के पुत्र प्रेम सागर जी स्वर्ग सिधार गए हैं. भगवान उनकी आत्मा को शांति दे और उनके घरवालों को इस दुख को सहने की शक्ति दे.' 

ये भी पढ़ें: डेंगू की चपेट में आईं 'बिग बॉस 14' फेम Nikki Tamboli, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

Entertainment News in Hindi Ramayan Arun Govil हिंदी में मनोरंजन की खबरें latest news in Hindi मनोरंजन की खबरें sunil lehri Prem Sagar ramanad sagar Prem Sagar Demise
Advertisment