/newsnation/media/media_files/2026/02/01/ram-charan-2026-02-01-19-48-39.jpg)
Ram Charan
Ram Charan Mobbed At Hospital: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार राम चरण एक बार फिर पिता बन गए हैं. उनकी पत्नी उपासना कोनिडेला ने हैदराबाद के अपोलो अस्पताल में जुड़वा बच्चों (एक बेटा और एक बेटी) को जन्म दिया है. इस खुशखबरी के बाद से ही राम चरण के फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है.
हालांकि, खुशियों के इस मौके पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब राम चरण अपनी पत्नी और नवजात बच्चों से मिलने अस्पताल पहुंचे. उनके साथ उनकी दो साल की बेटी क्लिन कारा भी मौजूद थीं. अस्पताल परिसर में पहले से जमा फैंस की भारी भीड़ ने एक्टर को चारों ओर से घेर लिया. जी हां, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद हालात बेकाबू हो गए और धक्का-मुक्की तक की नौबत आ गई.
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि राम चरण अपनी बेटी को भीड़ से बचाते नजर आ रहे हैं. चारों ओर से फैंस उनके करीब आने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे सुरक्षा कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी. इस दौरान राम चरण के चेहरे पर गुस्सा और चिंता साफ झलक रही है.
यूजर्स ने जताई नाराजगी
घटना के सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने भीड़ के इस व्यवहार की कड़ी आलोचना की है. कई लोगों ने इसे गैर-जिम्मेदाराना और बेहद घटिया हरकत बताया है, वहीं कुछ ने स्टार्स की प्राइवेसी और उनके परिवार की सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं.
राम चरण-उपासना की फैमिली जर्नी
बता दें कि राम चरण ने साल 2012 में उपासना कोनिडेला से शादी की थी. उपासना, अपोलो हॉस्पिटल्स के संस्थापक प्रताप सी. रेड्डी की पोती हैं और वह अपोलो चैरिटी की वाइस चेयरपर्सन भी हैं. कपल ने साल 2023 में अपनी बेटी क्लिन कारा का स्वागत किया था. वहीं अब 2026 में उनके परिवार में जुड़वा बच्चों के आने से खुशियां दोगुनी हो गई हैं. उपासना की प्रेग्नेंसी की जानकारी पहली बार दिवाली 2025 के दौरान सामने आई थी, जब उनके बेबी शॉवर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था.
ये भी पढ़ें: रानी मुखर्जी ने 'ब्लैक' फिल्म के लिए नेशनल अवॉर्ड न मिलने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'बहुत दुख हुआ था'
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us