जेल जाने से पहले प्रेमानंद महाराज की शरण में रोए थे राजपाल यादव, क्या पहले ही हो गया था संकट का आभास?

Rajpal Yadav Video Viral Premanand Maharaj: राजपाल यादव तिहाड़ जेल में बंद है. इस बीच प्रेमानंद महाराज से मुलाकात का एक्टर का वीडियो वायरल हो रहा है.

Rajpal Yadav Video Viral Premanand Maharaj: राजपाल यादव तिहाड़ जेल में बंद है. इस बीच प्रेमानंद महाराज से मुलाकात का एक्टर का वीडियो वायरल हो रहा है.

author-image
Sezal Chand Thakur
New Update
Rajpal Yadav (4)

Rajpal Yadav Photograph: (@BhajanMarg)

Rajpal Yadav Video Viral Premanand Maharaj: राजपाल यादव ने अपनी एक्टिंग से हर किसी को हंसाया है. लेकिन इन दिनों सबको हंसाने वाले ये एक्टर मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं और चेक बाउंस केस मामले में तिहाड़ जेल में बंद है. इस बीच एक्टर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो च प्रेमानंद महाराज से मुलाकात करते नजर आए. इस दौरान राजपाल यादव बेहद इमोशनल दिखें, तो लोग सवाल कर रहे हैं कि क्या उन्हें अपनी इस मुसीबत का पहले ही आभास हो गया था. चलिए जानते हैं-

Advertisment

प्रेमानंद जी महाराज ने एक्टर से क्या कहा?

दरअसल, ये वायरल वीडियो पुराना है. करीब दो महीने पहले राजपाल यादव वृंदावन में प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम पहुंचे थे. इस दौरान अपनी बातों से राजपाल ने महाराज जी और उनके साथियों को हंसाया था. वहीं प्रेमानंद जी महाराज ने भी राजपाल यादव को भगवान, भक्ति और अध्यात्म से जुड़ी खास और अहम बातें बताई थीं. उन्होंने कहा था- 'हर घड़ी में हर समय में भगवान का नाम जपते रहे, किसी भी परिस्थिति में खुद को टूटने ना दें, हालातों से लड़ें, न कि उनके सामने हार माने.'

महाराज ने दी थी लड़ने की सलाह 

 प्रेमानंद जी महाराज ने राजपाल यादव से कहा था- 'समस्याओं में केवल भगवान साथ देते हैं. इसलिए भगवान का नाम जपो, स्मरण करते रहो, जीवन को आनंदमय बनाओ. हर हालात, दुख से लड़ना सीखो, हारना नहीं. हर समस्या में मजबूत रहिएगा, टूटना मत. भगवान को याद कीजिएगा वो बहुत मदद करते हैं.' वहीं, इस दौरान एक्टर बेहद इमोशनल नजर आए थे, उनकी आंखों से आंसू भी गिरने लगे थे. एक्टर ने महाराज से कहा था- 'आपको देखकर पूरा यकीन हो गया कि ईश्वर हैं. मैं बहुत कुछ कहना चाहता था, लेकिन बोल नहीं पा रहा.' एक्टर को देख अब लोग सवाल कर रहे हैं कि क्या उन्हें अपनी मुसीबत का पहले ही आभास हो गया था.

ये भी पढ़ें- Rajpal Yadav Case: राजपाल यादव को दिल्ली हाई कोर्ट से नहीं मिली कोई राहत, जानें कब होगी अगली सुनवाई?

Premanand Maharaj Rajpal Yadav
Advertisment