भतीजी की शादी में रौनक जमा रहे राजपाल यादव, जेल से बाहर आने के बाद चूल्हे पर बनाई रोटी

Rajpal Yadav Roti Making Video: राजपाल यादव जेल से निकलने के बाद भतीजी की शादी में शामिल हुए हैं. ऐसे में एक्टर का रोती बनाते हुए वीडियो वायरल हो रहा है.

Rajpal Yadav Roti Making Video: राजपाल यादव जेल से निकलने के बाद भतीजी की शादी में शामिल हुए हैं. ऐसे में एक्टर का रोती बनाते हुए वीडियो वायरल हो रहा है.

author-image
Sezal Chand Thakur
New Update
Rajpal Yadav (8)

Rajpal Yadav Photograph: (Social Media)

Rajpal Yadav Roti Making Video: राजपाल यादव के तिहाड़ जेल से निकलने के ढेर सारी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. दरअसल, इस समय एक्टर अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए  शाहजहांपुर पहुंचे हैं. ऐसे में शादी के घर में एक्टर कभी डांस करते हुए तो कभी रोटी बनाते नजर आ रहे हैं.

Advertisment

रोटी बनाते दिखें राजपाल यादव

दरअसल, राजपाल यादव  अपने होमटाउन जाकर वहां देसी अंदाज में लाइफ जी रहे हैं. अपनी भतीजी की शादी के फंक्शन में एक्टर सभी के साथ बैठकर रोटियां बना रहे हैं. एक्टर का जो वीडियो सामने आया है उसमें वो रोटियां बेल रहे हैं. इस दौरान उन्होंने बताया कि वो करीब 1-2 साल बाद रोटी बना रहे हैं. इससे पहले एक्टर का मेहंदी के फंक्शन में डांस करते हुए वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उनकी पत्नी भी ठुमके लगाती दिखी थी.

कब होगी केस की अगली सुनवाई?

बता दें, राजपाल यादव को इस समय तिहाड़ जेल से रिहाई मिली है.चेक बाउंस केस मामले में उन्हें 6 महीने की सजा सुनाई गई है.  दिल्ली उच्च न्यायालय ने चेक बाउंस से जुड़े एक मामले में उनकी सजा पर अंतरिम रोक लगाते हुए उन्हें 18 मार्च तक जेल से बाहर रहने की अनुमति दी है. अगली सुनवाई 18 मार्च को होगी.

ये भी पढ़ें- जेल से बाहर आते ही भतीजी की शादी के जश्न में नाचे राजपाल यादव, पत्नी संग जमकर लगाए ठुमके

Rajpal Yadav
Advertisment