/newsnation/media/media_files/2026/02/19/rajpal-yadav-7-2026-02-19-14-54-13.jpg)
Rajpal Yadav Photograph: (Social Media)
Rajpal Yadav Dance Video: बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव ने चेक बाउंस केस मामले में 5 फरवरी को तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया था. हालांकि 12 दिन जेल में रहने के बाद एक्टर को फिलहाल रिहाई मिल गई है और वो अपने घर वापस लौटे हैं. इस बीच अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह धोती-कुर्ता पहनकर ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं. इस दौरान एक्टर के साथ उनकी पत्नी राधा भी डांस कर रही है.
भतीजी के शादी फंक्शन में नाचे एक्टर
दरअसल, एक्टर तिहाड़ जेल से निकलने के बाद अपनी भतीजी की शादी में शाहजहांपुर पहुंचे हैं. एक्टर का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें वो धोती-कुर्ता पहने अपने परिवार और कुछ रिश्तेदार महिलाओं के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं. उनकी एनर्जी और चेहरे की मुस्कान को देखकर यह साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि वे अपने परिवार के बीच लौटकर कितने ज्यादा खुश हैं. इस वीडियो एक्टर की पत्नी राधा भी डांस कर रही हैं.
जेल चीज ही ऐसी है !
— Ajit Singh Rathi (@AjitSinghRathi) February 19, 2026
जेल से छूटे ही झूमने लगे हास्य कलाकार राजपाल यादव।
तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद राजपाल यादव सीधे अपने गाँव शाहजहाँपुर पहुँचे, जहाँ वे अपनी भतीजी की मेहंदी फंक्शन में डांस करते नजर आए।#RajpalYadav#ChequeBounceCasepic.twitter.com/U4E6DxzODH
राजपाल यादव को कोर्ट से मिली बड़ी राहत
बता दें, राजपाल यादव से कोर्ट से ये रिहाई शादी में शामिल होने के लिए ही ली थी. दिल्ली उच्च न्यायालय ने चेक बाउंस से जुड़े एक मामले में उनकी सजा पर अंतरिम रोक लगाते हुए उन्हें 18 मार्च तक जेल से बाहर रहने की अनुमति दी है. यह राहत शिकायतकर्ता कंपनी को 1.5 करोड़ रुपये जमा कराने की सूचना के बाद मिली है. अब इस मामले की अगली सुनवाई 18 मार्च को होगी.
ये भी पढ़ें- राजपाल यादव ने जिस शख्स से लिए थे 5 करोड़ उधार, उसने एक्टर की पत्नी को लेकर किया बड़ा दावा
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us