/newsnation/media/media_files/2026/02/11/rajpal-salman-ajay-2026-02-11-16-10-43.jpg)
Rajpal-Salman Ajay Photograph: (Rajpal Instagram-Jio Hotstar)
Rajpal Yadav Case: बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव इस समय मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. चेक बाउंस मामले में एक्टर ने तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण कर दिया था. जिसके बाद से ही सेलेब्स राजपाल की मदद के लिए आगे आ रहे हैं. सबसे पहले सोनू सूद ने उनकी मदद के लिए आवाज उठाई और अब सलमान खान (Salman Khan) से लेकर अजय देवगन (Ajay Devgn) तक जैसे एक्टर्स ने मदद के लिए आए हैं. वहीं, अब राजपाल यादव के मैनेजर का बयान सामने आया है.
मदद के लिए आगे आए सलमान-अजय
राजपाल यादव के मैनेजर ने रिवील किया की एक्टर की मदद के लिए सेलेब्स आगे आए. मैनेजर गोल्डी ने बताया कि अजय देवगन, सलमान खान, वरुण धवन और कई अन्य सितारों ने राजपाल यादव की मदद की. उन्होंने कहा- 'बहुत से लोगों ने राजपाल यादव की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है. सोनू सूद, सलमान खान और अजय देवगन जैसे एक्टर्स ने उन्हें सपोर्ट दिया है. मेरी अभी डेविड धवन से बात हुई थी, उन्होंने भी सम्पर्क किया है. रतन नैन, वरुण धवन, इस बार कई लोग उनकी मदद के लिए आगे आ रहे हैं, जिसकी राजपाल ने दिल से सराहना की है.'
'कल तक हो सकते हैं रिहा'- मैनेजर
जिस तरह से सेलेब्स राजपाल यादव की मदद के लिए आगे आ रहे हैं, ऐसे में फैंस का मानना है कि वो जल्द ही जेल से रिहा है सकते हैं. इस बारे में एक्टर के मैनेजर ने कहा- 'अच्छी बात ये है कि उनकी स्थिति बिगड़ने के बाद इंडस्ट्री ने चट्टान की तरह उनका साथ दिया है और इसकी सराहना की जानी चाहिए. हो सकता है कि वो कल तक रिहा हो जाएंगे.' बता दें, 5 फरवरी 2026 को राजपाल यादव ने तिहाड़ जेल में सरेंडर किया था और 12 फरवरी को उनके केस पर कोर्ट में सुनवाई होगी.
ये भी पढ़ें- सोनू सूद के बाद राजपाल यादव की मदद के लिए आगे आए ये सेलेब्स, क्या अब जेल से रिहा हो जाएंगे एक्टर?
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us