राजपाल यादव ने खुद को बताया चलती-फिरती चेक बुक, क्या एक्टर के पास पैसे ना होने की बात निकली झूठी?

Rajpal Yadav: राजपाल यादव इस समय चेक बाउंस केस मामले में रिहाई पर हैं. ऐसे में अब एक्टर ने एक ऐसा बयान दे दिया है, जिसने लोगों के मन में कई सवाल खड़े कर दिए हैं.

Rajpal Yadav: राजपाल यादव इस समय चेक बाउंस केस मामले में रिहाई पर हैं. ऐसे में अब एक्टर ने एक ऐसा बयान दे दिया है, जिसने लोगों के मन में कई सवाल खड़े कर दिए हैं.

author-image
Sezal Chand Thakur
New Update
Rajpal Yadav (3)

Rajpal Yadav Photograph: (Rajpal Yadav (Instagram))

Rajpal Yadav: बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव ने चेक बाउंस केस मामले में 5 फरवरी को तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया था. एक्टर ने  कहा था कि उनके पास पैसे नहीं हैं और ना ही उनकी कोई मदद कर रहा है. हालांकि 12 दिन जेल में रहने के बाद एक्टर को फिलहाल रिहाई मिल गई है. लेकिन इन सबके बीच अब एक्टर ने एक ऐसा बयान दे दिया है, जिसने लोगों के मन में कई सवाल खड़े कर दिए हैं. तो चलिए जानते हैं राजपाल यादव ने क्या है.

Advertisment

राजपाल यादव ने क्या बयान दिया?

दरअसल हाल ही में राजपाल यादव ने एक न्यूज चैनल को इंटरव्यू दिया. इस दौरान जब एक्टर से उनकी फाइनेंशियल कंडीशन के बारे में सवाल किया गया तो उनके जवाब ने लोगों को हैरान कर दिया है. दरअसल, एक्टर ने कहा- 'मैं अभी इस पर बात नहीं कर सकता, लेकिन इतना जरूर कह सकता हूं कि मैं पैसे से घिरा हुआ हूं. राजपाल चलती-फिरती चेक बुक है. मैं कमाता हूं, लोगों को कमाने में मदद करता हूं और कई परिवार इसी पर निर्भर हैं.' 

लोगों की सेवा करना चाहते हैं राजपाल?

वहीं, राजपाल यादव ने बातचीत में राजनीति छोड़ने पर भी बात की. उन्होंने कहा- '2019 में मैंने राजनीति छोड़ दी क्योंकि मैं बस अपने लोगों की सेवा करना चाहता था.' अब जेल जाने से पहले एक्टर ने कहा था कि उनके पास पैसे नहीं हैं वहीं, अब रिहा होने के बाद वो खुद को पैसे से घिरा बता रहे हैं. ऐसे में एक्टर के बयान ने लोगों के मन में कई सवाल खड़े कर दिए हैं. वहीं, एक्टर से जुड़े केस की बात करे तो इसकी अगली सुनवाई 18 मार्च को होगी.

ये भी पढ़ें- राजपाल यादव ने जिस शख्स से लिए थे 5 करोड़ उधार, उसने एक्टर की पत्नी को लेकर किया बड़ा दावा

Rajpal Yadav
Advertisment