/newsnation/media/media_files/2026/02/10/pawan-singh-tamannaah-bhatia-2026-02-10-09-36-52.jpg)
Pawan Singh-Tamannaah Bhatia Photograph: (rajput__anubhavsingh999 (Instagram))
Pawan Singh-Tamannaah Bhatia Viral Post: साउथ से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री में तमन्ना भाटिया ने अपनी एक्टिंग से लोगों को एंटरटेन किया ही है. वहीं, अब एक्ट्रेस अपने आइटम गानों के लिए सुर्खियों में रहती हैं. तमन्ना का डांस उनकी अदाएं लोगों को काफी पसंद है. ऐसे में अब खबर आ रही है कि तमन्ना भोजपुरी गाने में भी नजर आने वाली है. एक पोस्टर वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस भोजपुरी स्टार पवन सिंह संग दिखीं. चलिए जानते हैं, इसकी सच्चाई.
वायरल पोस्टर में क्या है?
दरअसल, पवन सिंह और तमन्ना भाटिया का एक पोस्टर वायरल हो रहा है. जो उनके अपकमिंग गाने 'झटका मारे फिगर' का बताया जा रहा है. पहली नजर में तो ऐसा लगता है कि ये पोस्टर सही है. लेकिन जब आप इसे ध्यान से देखेंगे तो पता चलेगा कि ये असल में फेक है जो AI का इस्तेमाल करके बनाया गया है. यानि कि अधिकारिक तौर पर पवन और तमन्ना का कोई गाना नहीं आ रहा है और ना ही तमन्ना यूपी-बिहार के लिए कोई ठुमके लगाती दिखने वाली है.
पवन सिंह का लेटेस्ट गाना
बता दें कि, ऐसा नहीं है कि पवन सिंह ने किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस संग गाना नहीं बनाया है. हाल ही में पवन सिंह और सनी लियोनी का गाना ‘तेरी लाल चुनरिया’ (Teri Lal Chunariya) आया था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया. वहीं, पवन ने दो बॉलीवुड फिल्मों के लिए आइटम सॉन्ग्स भी गाए हैं, जिनमें स्त्री 2 के गाने 'आई नहीं' और फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो में राजकुमार राव और तृप्ती डिमरी का सॉन्ग चुम्मा शामिल है. वहीं, तमन्ना की बात करे तो जिस तरह से एक्ट्रेस की डिमांड बड़ रही है तो हो सकता है कि उन्हें भोजपुरी गानों में भी देखा जाए.
ये भी पढ़ें- पवन सिंह ने सनी लियोनी के साथ उड़ाया गर्दा, देखें ये धांसू भोजपुरी गाना
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us