Pawan Singh ने इस एक्ट्रेस को लाइव शो में किया शादी के लिए प्रपोज, वीडियो देख चौंके फैंस

Pawan Singh Marriage Proposal: सोशल मीडिया पर पवन सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक्टर एक एक्ट्रेस को शादी का ऑफर दे रहे हैं.

Pawan Singh Marriage Proposal: सोशल मीडिया पर पवन सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक्टर एक एक्ट्रेस को शादी का ऑफर दे रहे हैं.

author-image
Uma Sharma
New Update
Pawan Singh

Pawan Singh

Pawan Singh Marriage Proposal: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं. बीते कुछ दिनों से उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनकी वजह से वह विवादों में भी रहे हैं. अब एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह मंच पर एक एक्ट्रेस से शादी को लेकर मजाकिया अंदाज में बातचीत करते नजर आ रहे हैं.

Advertisment

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ‘छपरा जिला’ नाम के हैंडल से करीब 3 मिनट 26 सेकंड का एक वीडियो शेयर किया गया है. वीडियो में पवन सिंह स्टेज पर एक एक्ट्रेस के साथ खड़े दिखाई देते हैं. बातचीत के दौरान पवन सिंह उनसे पूछते हैं कि क्या उनकी शादी हो चुकी है. इस पर एक्ट्रेस जवाब देती हैं कि अभी उनकी शादी नहीं हुई है और वह एक लड़के की तलाश में हैं.

एक्ट्रेस मजाकिया लहजे में कहती हैं कि उन्हें सुंदर, सुशील, टिकाऊ, जुझारू, संस्कारी और कमाने वाला लड़का चाहिए. इस पर पवन सिंह खुद को ही सामने मौजूद विकल्प बताते हुए कहते हैं कि “कोई लड़का ढूंढने की जरूरत नहीं है, सामने ही खड़ा हूं, देख लीजिए और चुन लीजिए.” इसके बाद वह कहते हैं कि वह सुंदर भले न हों, लेकिन संस्कारी और टिकाऊ जरूर हैं.

लड़कों और लड़कियों पर टिप्पणी

वीडियो में बातचीत आगे बढ़ती है, जहां एक्ट्रेस आजकल के रिश्तों को लेकर टिप्पणी करती हैं. इस पर पवन सिंह लड़कों के साथ-साथ लड़कियों के व्यवहार पर भी कटाक्ष करते हुए कहते हैं कि रिश्तों में कमी दोनों तरफ से हो सकती है और लंबे समय तक साथ निभाने के लिए दोनों को जिम्मेदार होना पड़ता है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे अलग-अलग नजरिए से देख रहे हैं.

ये भी पढ़ें: 'फुटपाथ पर सोया, तीन दिन भूखा रहा', अपने खंडाला मेंशन का टूर देते हुए जावेद अख्तर ने याद किए स्ट्रगल के दिन

pawan singh
Advertisment