'फुटपाथ पर सोया, तीन दिन भूखा रहा', अपने खंडाला मेंशन का टूर देते हुए जावेद अख्तर ने याद किए स्ट्रगल के दिन

Shabana Azmi Javed Akhtar khandala Mansion: जावेद अख्तर और शबाना आजमी ने हाल ही में फराह खान के व्लॉग में अपने खंडाला मेंशन से जुड़ी कई दिलचस्प बातें साझा कीं.

Shabana Azmi Javed Akhtar khandala Mansion: जावेद अख्तर और शबाना आजमी ने हाल ही में फराह खान के व्लॉग में अपने खंडाला मेंशन से जुड़ी कई दिलचस्प बातें साझा कीं.

author-image
Uma Sharma
New Update
Shabana Azmi Javed Akhtar

Shabana Azmi Javed Akhtar

Shabana Azmi Javed Akhtar khandala Mansion: हिंदी सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस शबाना आजमी और मशहूर गीतकार-कवि जावेद अख्तर ने हाल ही में अपने खंडाला स्थित आलीशान मेंशन का टूर फैंस को दिया. इस लग्जरी मेंशन की पहली झलक उन्होंने कोरियोग्राफर और फिल्ममेकर फराह खान के यूट्यूब चैनल पर दिखाई. हरियाली से घिरे इस शानदार घर ने फैंस का दिल जीत लिया.

Advertisment

फराह खान का जावेद अख्तर से पारिवारिक रिश्ता

जावेद अख्तर रिश्ते में फराह खान के अंकल लगते हैं. जावेद अख्तर की पहली शादी फराह की मौसी और मशहूर लेखिका हनी ईरानी से हुई थी. इस शादी से उन्हें दो बच्चे जोया अख्तर और फरहान अख्तर हुए. हालांकि, बाद में जावेद अख्तर और हनी ईरानी का तलाक हो गया. इसके बाद जावेद अख्तर ने अभिनेत्री शबाना आजमी से शादी की.

कैसे बना खंडाला का यह मेंशन

वीडियो में जावेद अख्तर और शबाना आजमी ने अपने खंडाला मेंशन से जुड़ी कई दिलचस्प बातें साझा कीं. शबाना आजमी ने बताया कि उन्होंने यह प्रॉपर्टी करीब 15 साल पहले खरीदी थी. शबाना ने कहा, “मैं इसे एक साधारण वीकेंड कॉटेज बनाना चाहती थी, लेकिन जब मुझे लग्जरी बंगले के बारे में पता चला तो हमारे बीच इसे लेकर रोज बहस होने लगी.” उन्होंने हंसते हुए एक किस्सा भी साझा किया. शबाना ने बताया कि जावेद अख्तर के एक दोस्त ने मजाक में कहा था, “जावेद अख्तर शोले हैं और आप अंकुर. दोनों का कभी मिलाप नहीं हो सकता. अंकुर को छोड़ दीजिए और शोले बना दीजिए.”

जावेद अख्तर ने याद किए संघर्ष के दिन

वहीं वीडियो के दौरान जावेद अख्तर ने अपने संघर्ष भरे दिनों को भी याद किया. उन्होंने कहा, “कभी-कभी मैं सोचता हूं कि क्या सच में ये सब मेरे साथ हो रहा है? जिनके पास ज़िंदगी में कुछ नहीं होता, उनके पास सिर्फ फैंटेसी होती है. मैंने भूख पर कविता लिखी है, जब मैंने लगातार तीन दिन तक कुछ नहीं खाया था." उन्होंने आगे कहा, “आप चाहे कितने भी बड़े घर में क्यों न रहने लगें, ज़िंदगी में एक छोटा सा कमरा हमेशा आपके साथ रहता है. मैं फुटपाथ पर भी सो चुका हूं.”

ये भी पढ़ें: Dhurandhar The Revenge Teaser: खौफनाक होगा रणवीर सिंह का 'रिवेंज', धुरंधर 2 का टीजर हुआ रिलीज

javed akhtar Shabana Azmi
Advertisment