/newsnation/media/media_files/2026/02/03/dhurandhar-the-revenge-2026-02-03-11-49-42.jpg)
Dhurandhar The Revenge Photograph: (Jio Studios)
Dhurandhar The Revenge Teaser: रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की मचअवेटेड फिल्म धुरंधर 2 यानि ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. जो अब जल्द ही खत्म होने वाला है. मेकर्स ने 3 जनवरी को टीजर जारी कर दिया गया है. जिसने फैंस की एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बड़ा दी है. टीजर में रणवीर पहले पार्ट से भी ज्यादा खौफनाक नजर आ रहे हैं. चलिए जानते हैं, कैसा है धुरंधर पार्ट 2 का टीजर.
दो लुक में छाए रणवीर सिंह
‘धुरंधर: द रिवेंज’ का टीजर 1 मिनट 12 सेकंड का है. जिसमें रणवीर सिंह दो लुक में नजर आ रहे हैं. एक में वो जसकीरत सिंह रंगी के रूप में नजर आ रहे हैं तो वहीं दूसरे लुक में वो हमजा बने दिखाई दिए हैं. टीजर में देखने को मिला है कि कैसे रणवीर सिंह का कैरेक्टर जसकीरत हमजा बनने के लिए ट्रेनिंग लेता है और पाकिस्ताना जाता है. वहीं, टीजर में उसके रिवेंज की झलक भी दिखाई दी है. टीजर के आखिर में रणवीर सिंह बोलते हैं, 'ये नया हिंदुस्तान है, ये घर में घुसेगा भी और मारेगा भी.' इस डायलॉग ने ऑडियंस का दिल जीत लिया है और सोशल मीडिया पर इसी डायलॉग की चर्चा हो रही है.
पोस्टर में दिखा रणवीर का इंटेंस लुक
टीजर में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त (Sanjay Dutt) और आर माधवन (R. Madhavan) की भी झलक देखने को मिली है. वहीं, टीजर से पहले मेकर्स ने ‘धुरंधर: द रिवेंज’का पोस्टर शेयर किया था. जिसमें रणवीर सिंह खून से लथपथ इंटेंस लुक में नजर आए. वहीं, अब टीजर में रणवीर का एक्शन अंदाज लोगों को बेहद पसंद आ रहा है. बता दें, ये फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी और इसका क्लैश यश की फिल्म टॉक्सिक से होने वाला है.
ये भी पढ़ें- कौन हैं 'धड़क 2' की डायरेक्टर? जिसने रणवीर सिंह की 'धुरंधर' को बताया अनर्थ, अब हो रही ट्रोल
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us