क्या अरिजीत सिंह को बॉलीवुड में किया जा रहा परेशान? इस सिंगर के पोस्ट से लोगों को मिला हिंट

Palash Sen Post on Arijit Singh Retirement: पलाश सेन ने एक पोस्ट किया है, जो ये हिंट दे रहा है कि अरिजीत को बॉलीवुड में परेशान किया जा रहा था. कैसे चलिए जानते हैं-

Palash Sen Post on Arijit Singh Retirement: पलाश सेन ने एक पोस्ट किया है, जो ये हिंट दे रहा है कि अरिजीत को बॉलीवुड में परेशान किया जा रहा था. कैसे चलिए जानते हैं-

author-image
Sezal Chand Thakur
New Update
Arijit Singh (1)

Arijit Singh Photograph: (Arijit Singh-Palash Sen (Instagram))

Palash Sen Post on Arijit Singh Retirement: बॉलीवुड के फेमस सिंगर अरिजीत सिंह की आवाज ने सालों से लोगों को दीवाना बनाया हुआ है. लेकिन अब सिंगर ने अचानक प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास ले लिया है. ऐसे में कई तरह के कयास लगाए गए, लेकिन अब  सिंगर पलाश सेन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है, जो ये हिंट दे रहा है कि अरिजीत को बॉलीवुड में परेशान किया जा रहा था. कैसे चलिए जानते हैं-

Advertisment

पलाश ने पोस्ट में क्या कहा? 

दरअसल, पलाश सेन ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर की और लंबा चौड़ा कैप्शन लिखा है. उन्होंने लिखा- '2 फरवरी को 24 साल पहले मेरी फिल्म फिलहाल रिलीज हुई थी। ये फिल्म फ्लॉप रही थी और क्रिटीक्स ने मेरे बारे में काफी बुरी-बुरी बातें लिखी थीं और मुझे ट्रोल भी किया गया था. उस वक्त की एक एक्ट्रेस-मॉडल थी, जिसने मुझे ये लैक्चर दिया था कि मुझे एक्टिंग क्यों नहीं करनी चाहिए. मैं फिल्मों करने में कभी दिलचस्पी भी नहीं दिखाता लेकिन मुझे बस गुलजार साहब का लिखा एक गाना अपने मुंह से गाना था, जिस कारण मैंने ये फैसला लिया.'

अरिजीत सिंह का किया जिक्र

अपने पोस्ट में पलाश ने आगे बताया कि उनकी एक्टिंग को  चुनौती के तौर पर देखा जाने लगा. वहीं, उन्होंने अरिजीत का जिक्र करते हुए कहा- 'मेरे भाई अरिजीत ने हाल ही में सिंगिंग रिटायरमेंट का ऐलान किया है और कहीं ना कहीं मुझे ये कारण पता है. मैं इस जगह पर काफी पहले था और मैंने अपना रास्ता चुनने का फैसला लिया. मुझे पता है कि अरिजीत भी अपना ही रास्ता चुनेंगे.' ऐसे में अब पलाश के पोस्ट से लोग अंदाजा लगा रहा है कि शायद अरिजीत को  बॉलीवुड में परेशान किया जा रहा था, जिसके चलते उन्होंने रिटायरमेंट लिया.

ये भी पढ़ें- डायरेक्टर या फिर पॉलिटिशियन? प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने के बाद अरिजीत सिंह के करियर को लेकर उठे ये सवाल

Arijit Singh Palash Sen
Advertisment