/newsnation/media/media_files/2026/02/09/ott-release-2026-02-09-16-43-43.jpg)
OTT Release Photograph: (Netflix)
OTT Release: फिल्मी प्रेमियों के लिए शुक्रवार का दिन बेहद खास होता है, क्योंकि इस दिन ढेर सारी नई सीरीज और फिल्में सिनेमाघरों और ओटीटी पर रिलीज की जाती है. अगर आप को घर बैठकर अपना वीकेंड बिताना पसंद है तो हम आपके लिए इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्में और वेब सीरीज की लिस्ट लेकर आ गए है. तो चलिए जानते हैं, इस वीकेंड पर क्या-क्या कंटेंट देखने को मिलने वाला है.
कोहरा 2 (Kohrra 2)
मोना सिंह और बरुण सोबती की क्राइम थ्रिलर कोहरा सीजन 2 आने वाला है. इस बार सीजन 1 की कहानी को ही आगे बढ़ता दिखाया जाएगा. 'कोहरा 2' 11 फरवरी से Netflix पर स्ट्रीम की जाएगी.
अमर विश्वास (Amar Vishwas)
राजीव खंडेलवाल की कोर्टरूम थ्रिलर अमर विश्वास भी 11 फरवरी से देखने को मिलेगी. इसमें राजीव वकील के रोल में नजर आएंगे जो हाई-प्रोफाइल मर्डर केस को अपने हाथ में लेता है इस दौरान कई खुलासे होते हैं. इसे आप एमएक्स प्लेयर पर देख सकते हैं.
बेबी गर्ल (Baby Girl)
एक्टर निविन पॉली की मलयालम फिल्म 'बेबी गर्ल' सिनेमाघरों में 23 जनवरी को रिलीज हुई थी. वहीं, अब 12 फरवरी को ये ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर स्ट्रीम की जाएगी.
मन शंकरा वारा प्रसाद गारू (Mana Shankara Vara Prasad Garu)
चिरंजीवी और नयनतारा की तेलुगु फिल्म 11 फरवरी को Zee5 पर रिलीज होगी. इसे मलयालम, कन्नड़, हिंदी, तमिल, बंगाली और मराठी सहित कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा.
ये भी पढ़ें- महमूद ने उठाया था अरुणा ईरानी का फायदा, एक्ट्रेस बोलीं-'तीसरी शादी करना चाहते थे, फेमस हुई तो बचने लगे'
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us