महमूद ने उठाया था अरुणा ईरानी का फायदा, एक्ट्रेस बोलीं-'तीसरी शादी करना चाहते थे, फेमस हुई तो बचने लगे'

Aruna Irani On Mehmood: दिग्गज एक्ट्रेस अरुणा ईरानी ने हाल ही में महमूद के साथ रिलेशनशिप का खुलासा किया. एक्ट्रेस ने बताया कि महमूद ने उनका फायदा उठाया था.

Aruna Irani On Mehmood: दिग्गज एक्ट्रेस अरुणा ईरानी ने हाल ही में महमूद के साथ रिलेशनशिप का खुलासा किया. एक्ट्रेस ने बताया कि महमूद ने उनका फायदा उठाया था.

author-image
Sezal Chand Thakur
New Update
Aruna Irani (1)

Aruna Irani Photograph: (Aruna Irani (Zoom Youtube))

Aruna Irani On Mehmood: बॉलीवुड इंडस्ट्री की दिग्गज एक्ट्रेस अरुणा ईरानी सालों से लोगों का मनोरंजन करती आ रही हैं.  करीब  5 दशक से अपने करियर में अरुणा ने कई दमदार परफॉर्मेंस देकर फैंस का दिल जीता है. एक्ट्रेस ने साल 1990 में फिल्ममेकर कुकू कोहली से शादी की थी. लेकिन क्या आपको पता है कि शादी से पहली अरुणा  एक्टर महमूद के साथ रिलेशनशिप में थीं. अब हाल ही में एक्ट्रेस ने इस रिश्ते पर बात की है और महमूद को लेकर कई खुलासे भी किए.

Advertisment

महमूग संग रिश्ते में थी अरुणा ईरानी

हाल ही में अरुणा ईरानी ने जूम संग बातचीत की. इस दौरान एक्ट्रेस ने बताया कि महमूद ने उनके करियर पर काफी मदद की, उन्हें काम दिलवाया. वहीं, एक्ट्रेस ने महनूद संग अपने रिश्ते पर भी बात की. अरुणा ईरानी ने कहा- 'महमूद जी पहले से दो बार शादी कर चुके थे. मुझे घर तोड़ने वाली का टैग मिल रहा है. मेरी मां को यह रिश्ता पसंद नहीं था और उन्हें लगता था कि यह गलत है. जब मैं फेमस हो गई तो महमूद मुझसे बचने लगे. मैं उन्हें पूरी तरह से दोष नहीं दूंगी क्योंकि उन्होंने मेरे स्ट्रगल के दिनों में मेरा बहुत साथ दिया था.'

अरुणा ईरानी से शादी करना चाहते थे महमूद?

अरुण ईरानी ने इस बातचीत में आगे ये भी बताया कि महमूद ने उनका फायदा उठाया. एक्ट्रेस ने कहा- 'महमूद का रवैया देखकर मुझे लगने लगा था कि वो मेरा फायदा उठा रहे हैं. चीजें मेरे बहुत मुश्किल होने लगी थीं. लगी उन्होंने मेरी मदद की है. ' वहीं., जब महमूद से शादी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा- 'वो मुझसे तीसरी शादी करना चाहते थे. उनके धर्म में इसकी इजाजत थी लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था.'

ये भी पढ़ें- The 50: कौन हैं दिव्या अग्रवाल के बिजनेसमैन पति अपूर्वा? शादी के 2 साल बाद रिश्ता में आई दरार

Mehmood Aruna irani
Advertisment