/newsnation/media/media_files/2026/02/14/fighter-operation-valentine-2026-02-14-15-28-07.jpg)
fighter-operation valentine Photograph: (Marflix Pictures- Sony Pictures)
Pulwama Attack Films-Web Series: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी 2019 को आत्मघाती हमला हुआ था. जिसमें 40 सीआरपीएफ जवान शहीद हो गए थे. इस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था. इस घटना का भारतीय वायुसेना ने एयर स्ट्राइक कर जवाब दिया था. वहीं, इस घटना पर बॉलीवुड में फिल्में और वेब सीरीज बनाई गई है. चलिए जानते हैं इन्हें किस ओटीटी पर देख सकते हैं.
1. फाइटर (Fighter)
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम ऋतिक रोशन की फाइटर का है. ये फिल्म साल 2024 में रिलीज हुई थी, जिसमें पुलवामा हमले और उसके बाद हुई बालाकोट एयर स्ट्राइक के बारे में दिखाया गया था. फिल्म में ऋतिक रोशन के अलावा दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर लीड रोल में हैं. ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
2. ऑपरेशन वैलेंटाइन (Operation Valentine)
साल 2024 में ही एक ओर फिल्म रिलीज हुई थी, जिसका नाम 'ऑपरेशन वैलेंटाइन' है. इस फिल्म को पुलवामा हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए बनाया गया. फिल्म में वरुण तेज और मानुषी छिल्लर लीड रोल में नजर आए हैं. फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे भारतीय वायुसेना ने पुलवामा हमले का पाकिस्तान से बदला लिया. इसे आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
3. रणनीति: बालाकोट एंड बियॉन्ड (Ranneeti: Balakot & Beyond)
रणनीति: बालाकोट एंड बियॉन्ड वेब सीरीज है और इसमें भी पुलवामा हमले के बाद भारत की जवाबी कार्रवाई के बारे में दिखाया गया है. इसमें एक रॉ एजेंट और उसकी टीम हमले का बदला लेने के लिए मिशन पर निकलती है. इस शो में जिमी शेरगिल, लारा दत्ता, आशुतोष राणा और आशीष विद्यार्थी जैसे स्टार्स नजर आए हैं. आप इस वेब सीरीज को जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.
ये भी पढ़ें- O'Romeo: कौन है हुसैन उस्तरा और सपना दीदी? जिन्होंने मिलकर की थी दाऊद इब्राहिम को मारने की प्लानिंग
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us