O'Romeo: कौन है हुसैन उस्तरा और सपना दीदी? जिन्होंने मिलकर की थी दाऊद इब्राहिम को मारने की प्लानिंग

O'Romeo: शाहिद कपूर की ओ रोमिया रिलीज हो गई है और इसी के साथ हुसैन उस्तरा और सपना दीदी सुर्खियों में आ गए हैं. दोनों ने मिलकर दाऊद इब्राहिम को मारने की प्लानिंग की थी.

O'Romeo: शाहिद कपूर की ओ रोमिया रिलीज हो गई है और इसी के साथ हुसैन उस्तरा और सपना दीदी सुर्खियों में आ गए हैं. दोनों ने मिलकर दाऊद इब्राहिम को मारने की प्लानिंग की थी.

author-image
Sezal Chand Thakur
New Update
Tripti-Shahid

Tripti-Shahid Photograph: (Nadiadwala Grandson Entertainment)

O'Romeo: शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की फिल्म 'ओ रोमियो' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. ये फिल्म गैंगस्टर पर बेस्ड बताई जा रही है. हालांकि मेकर्स ने साफ किया है कि किसी की बायोपिक नहीं है. लेकिन इसके बावजूद भी फिल्म की कहानी को हुसैन उस्तारा और सपना दीदी  की जिंदगी से मिलता बताया जा रहा है, जिनका रोल शाहिद और तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) ने प्ले किया है. तो चलिए जानते हैं, इनकी असल कहानी.

Advertisment

कौन था हुसैन उस्तरा? 

मुंबई का कुख्यात गैंगस्टर हुसैन उस्तरा (Gangster Hussain Ustara) दाऊद इब्राहिम के साथ अपनी दुश्मनी के लिए बेहद पॉपुलर था. उस्तरा का असली नाम हुसैन शेख था. बेहद कम उम्र में ही उसने एक बहुत ही हिंसक लड़ाई के दौरान अपने दुश्मन को उस्तरा से मारा था, जिसके बाद उसे ‘उस्तारा’ नाम दिया गया था. दरअसल, उस्तरा उस दौर में दाऊद इब्राहिम से अलग पहचान बनाना चाहता था. उस समय बहुत कम लोग दाऊद के प्रभाव का सामना करते थे और उस्तरा अपनी इसी पहचान के लिए जाना जाता था.

सपना दीदी का क्या था रोल?

एक ओर हुसैन की कहानी विरोध की थी तो सपना दीदी (Sapna Didi) की कहानी बदले की थी. दरअसल, उनके पति महमूद खान को दाऊद इब्राहिम के गैंग ने मार दिया था. जिसके बाद सपना दीदी ने पीछे नहीं हटने का फैसला किया और मौत का बदला लेने के लिए हुसैन उस्तारा से हाथ मिलाया. रिपोर्ट्स के अनुसार हुसैन नेसपना दीदी को कड़ी ट्रेनिंग दी, फिजिकल लड़ाई, मोटरबाइक चलाना और हथियार चलाना सिखाया. फिल्म ओ रोमियो में इस रोल में तृप्ति डिमरी नजर आई हैं. हालांकि मेकर्स का कहना है कि ये फिल्म काल्पनिक है.

ये भी पढ़ें- O Romeo X Review: गैंगस्टर लुक में छाए शाहिद कपूर, फिल्म देख लोग बोल रहे 'Outstanding'

Tripti Dimri Shahid Kapoor O Romeo
Advertisment